Firozabad News: सपा के गढ़ में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, फिरोजाबाद को दी 600 करोड़ रुपयों की सौगात

Firozabad News: फिरोजाबाद में गुरुवार दोपहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा से पहले 661 करोड़ की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया।;

Report :  Brajesh Rathore
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-12-09 20:49 IST

Firozabad News:  प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने फिरोजाबाद जनपद को 600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगातें दी हैं। उन्‍होंने विभिन्‍न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। इस धनराशि से जिले में कई बड़े विकास कार्य होंगे। गौरतलब है कि फिरोजाबाद को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने बढ़त हासिल की थी।

फिरोजाबाद में गुरुवार दोपहर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा से पहले 661 करोड़ की परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा आज खुशी की बात है कि 143 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 661 करोड़ के अलावा 925 करोड़ की परियोजनाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

टूंडला रेलवे स्टेशन से 17 किमी सड़क चौड़ीकरण, मक्खनपुर - खैरगढ़ मार्ग के चैड़ीकरण, फतेहाबाद फिरोजाबाद मार्ग, नगला भाऊ के बच्चू बाबा रोड निर्माण की घोषणा करता हूं, ये काम 125 करोड़ के हैं। देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। इससे लूटने वालों के चेहरे की हवाइयां उड़ी हैं।

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के सुशासन से विपक्षी हैरान हैं। सपा की गुंडा सरकार और भाजपा की सरकार का अंतर जनता जान रही हैं। यदि आपने 2017 में मौका नहीं दिया होता तो सपा का गुण्डाराज चल रहा होता। डिप्‍टी सीएम बोले हम विकास करते हैं।

2014 में मोदी सरकार बनी है तब से अब तक मोदी जी ने कभी छुट्टी ली है क्या। हर गरीब की किस्मत बदलने वाला नेता मोदी है। हम 2022 में उससे बड़ी विजय पाएंगे। जनता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि मोदी का साथ दिया तो राम मंदिर बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहा है। सब जगह काम हो रहा है। सबसे अपील करता हूँ कि 2022 में फिरोजाबाद में सभी सीटें जीतना है।

इस दौरान पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, जसराना विधायक रामगोपाल और पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर , सदर विधायक मनीष असीजा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार आदि मौजूद थे ।

Tags:    

Similar News