Firozabad News: लड़की को छेड़ने वाले मनचले की पिटाई, परिजन ने जमकर जूते से पीटा

Firozabad News: मनचला बार बार छेड़ने की हरकतों से इंकार कर रहा है। मनचले की पिटाई होते देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक वह मनचले की पिटाई करता रहा। उसके बाद उसे अपने साथ ले गया।;

Report :  Brajesh Rathore
Update:2025-02-04 22:51 IST

लड़की को छेड़ने वाले मनचले की पिटाई (Photo- Social Media)

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद। नगर के एक मोहल्ला में एक मनचले की सरेराह जूतों से पिटाई की गई। खबर वायरल होने के बाद लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जहां एक मनचला एक व्यक्ति की बेटी को आए दिन परेशान कर रहा था। जिससे युवती परेशान हो गई। उसने कई बार मनचले को मना किया लेकिन वह नही माना उसके बाद पीड़िता ने अपने पिता से मामले की शिकायत की। उसके बाद पिता ने मनचले को दबोच लिया।

छेड़ने की हरकतों से इंकार कर रहा युवक

युवती के पिता ने मनचले को जूते से पीट पीट कर सबक सिखा दिया। अपने पिता के साथ युवती भी मनचले की पिटाई कर रही है। हालांकि मनचला बार बार छेड़ने की हरकतों से इंकार कर रहा है। मनचले की पिटाई होते देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक वह मनचले की पिटाई करता रहा। उसके बाद उसे अपने साथ ले गया।

पुलिस ने बताया

घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मनचले की पिटाई का मामला उनके संज्ञान में नही है। अगर पीड़ित पक्ष की शिकायत आती है तो मामले में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News