Mainpuri Bus Accident: यूपी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 50 से ज्यादा यात्री बुरी तरह जख्मी

Mainpuri Bus Accident: आज सुबह मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हो गया। मैनपुरी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस पलट गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-07 06:14 GMT

बस हादसा (फोटो-सोशल मीडिया)

Mainpuri Bus Accident: उत्तर प्रदेश में आज सुबह मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हो गया। मैनपुरी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस पलट गई। इस बस में 50 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा कि बस आगरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। ये घटना करहल इलाके में माइलस्टोन 82 की है।

नींद आने की वजह से ये दर्दनाक हादसा

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बस चलाते वक्त ड्राइवर को नींद आने की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हर तरफ लोगों की भारी भीड़ लग गई।

इस हादसे के तुरंत ही सारी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि देर रात एक प्राइवेट बस आगरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। इस बस में करीब 65 यात्री सवार थे। ये हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना इलाके के कठफोरी के नजदीक माइलस्टोन 82 के पास जैसे ही पहुंची, तभी ये हादसा है। और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 


Tags:    

Similar News