UP Block Pramukh Election: एटा में नामांकन के दौरान बवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी के नामांकन का पर्चा फाड़ा

एटा में ब्लाक कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया।

Report :  Sunil Mishra
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-08 17:57 GMT

एटा में नामांकन के दौरान बवाल

Etah News: एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र स्थित ब्लाक कार्यालय पर आज नामांकन के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया। सपा प्रत्याशी गुड्डो देवी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन करने जाते समय पर्चा छीन कर फाड़ दिया।

सपा जिलाध्यक्ष महमूद परवेज जुवैरी ने बताया कि आज सपा समर्थित प्रत्याशी गुडडो देवी अपने प्रस्तावक व अनुमोदक के साथ ब्लाक परिसर में नामांकन करने जा रही थी। पहले तो प्रशासन ने जबरन ब्लाक परिसर में घुसने ही नहीं दिया। प्रशासन हमारे प्रत्याशी को जबरन ढाई घंटे गेट पर ही रोके रही। उसके बाद अधिकारियों व चुनाव आयोग से शिकायत करने व सपा कार्य कर्ताओं के एकत्रित होने के बाद प्रत्याशी को अन्दर भेजा गया तो अन्दर पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गुडडो देवी से उनका पर्चा छीनकर फाड दिया।


सपा कार्यकर्ताओं के विरोध तथा मीडिया के कवरेज से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये और कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर भी पथराव कर दिया जिससे एक इलैक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार घायल हो गए। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।

सपा जिलाध्यक्ष परबेज जुवैरी सपा के पूर्व विधायक अमित यादव टीटू व सपा युवजन सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत काफी लोग मौकै पर पहुंच गए। जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से सपा नेताओं व पत्रकारो से वार्ता की जा रही है।

सपा नेताओं व पत्रकारो द्वारा हमलावर भाजपा नेता व कार्य कर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। मौकै पर पहुंचे डीएम, एसपी, एएसपी से वार्ता जारी थी। सपा जिलाध्यक्ष गुडडो देवी का नामांकन करा मुकद्दमा दर्ज किये जाने की मांग कर रहे थे। 

Tags:    

Similar News