Mathura News: मिट्टी के नीचे दबने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

वृंदावन में मिट्टी के ढ़ेर में दब जाने से एक महिला की मौत हो गई है वहीं तीन गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

Report :  Nitin Gautam
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-20 09:42 GMT

अस्पताल के बाहर रोती महिलाएं( फोटो-सोशल मीडिया)

Vrindavan News: गांव-देहात में एक पुरानी कहावत है, 'जाके राखे साइयां मार सके न कोय' ठीक इसी कहावत को चरितार्थ करता हुआ खबर वृंदावन से आ रही है जहां महिलाएं अपने घर से एकादशी के पुजा के लिए मिट्टी लाने जंगल में गए थे, जहां एक बड़ा मिट्टी का चट्टान था। महिलाओं ने उसी चट्टानों में से मिट्टी काटना प्रारंभ किया लेकिन कुछ देर के बाद मिट्टी का चट्टान गिर गया जिसमें चार महिला दब गईं। वहां पर मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो गांव से लोग भागे-भागे आए और पूरा माजरा देखकर उन्होंने पुलिस को तत्काल फोन कर बुलाया। पुलिस जेसीबी लेकर आई और मिट्टी को हटा कर चारों महिला को निकाला लेकिन एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।


जेसीबी की मदद से रेसक्यू आपरेशन चलाती पुलिस( फोटो-सोशल मीडिया)


वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अक्रूर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मिट्टी लेने के लिए गई आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी की ढाए गिर जाने के चलते मिट्टी के नीचे दब गई। आनन-फानन में पुलिस के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मिट्टी के नीचे से दबी हुई महिलाओं को निकाला गया और उपचार के लिए महिलाओं को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एकादशी के चलते महिलाएं पूजा के लिए मिट्टी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान मिट्टी की ढाए गिर जाने के चलते महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई।

क्या है पूरा मामला


मिट्टी को हटाती जेसीबी (फोटो-सोशल मीडिया) 


दरअसल वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अक्रूर गांव में मान्यता है कि महिलाएं एकादशी के दिन मिट्टी लेकर पूजा करती है. जिसके चलते अक्रूर गांव की आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान जिस समय महिलाएं मिट्टी खोद रही थी तो मिट्टी की ढाए गिर गई जिसके नीचे चार महिलाएं दब गई। अन्य 2 महिलाओं ने जैसे ही महिलाओं को मिट्टी के नीचे दबता देखा तो वह घबरा गई और महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से रेस्क्यू कर मिट्टी के नीचे दबी महिलाओं को निकाला। जिसमें से उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई।


एसपी सिटी ने जानकारी दी


घटनास्थल के पास एकत्र ग्रामीण( फोटो-सोशल मीडिया)


जानकारी देते हुए एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अक्रूर गांव में आज कुछ महिलाएं मिट्टी लेने के लिए गई थी। इस दौरान ढाए गिर गई थी, ढाए के नीचे चार महिलाएं दब गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर के महिलाओं को बाहर निकाला, जिसमें से एक महिला की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। बाकी महिलाएं सुरक्षित है। पुलिस द्वारा अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चालू रखा गया है कि कहीं किसी और के दबे होने की संभावना ना हो। लगातार हमारे द्वारा खुदाई कराकर देखा जा रहा है। आज एकादशी है अक्रूर गांव में मान्यता है कि वहां की मिट्टी ले जाकर के महिलाएं पूजा करती हैं।

Tags:    

Similar News