Lucknow News: बसपा प्रमुख मायावती के घर 26 मार्च को बजेगी शहनाई, भतीजे आकाश आनंद की शादी

Lucknow News: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 26 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। भतीजे की शादी पूर्व राज्य सभा सदस्य बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी पेशे से डॉक्टर प्रज्ञा के साथ होगी।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2023-03-05 08:36 GMT

बसपा प्रमुख मायावती और भतीजा आकाश आनंद (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 26 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। मायावती के भतीजे की शादी पूर्व राज्य सभा सदस्य बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ की बेटी पेशे से डॉक्टर प्रज्ञा के साथ होगी। सूत्रों के मुताबिक, आकाश आनंद की शादी समारोह नोएडा या गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में होगी। जिसमें शामिल होने के लिए हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा।

अशोक सिद्धार्थ मायावती के भरोसेमंद

पूर्व राज्य सभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की गिनती बसपा प्रमुख मायावती के भरोसेमंद और पार्टी के समर्पित नेताओं में होती है। आकाश आनंद की पत्नी डॉक्टर प्रज्ञा ने हाल ही में सरकारी नौकरी से इस्तीफा भी दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जिस शादी में शामिल होने के लिए हर जिले से बसपा के 25 वरिष्ठ और समर्पित सदस्यों को शादी में आमंत्रित किया जाएगा। बसपा से जुड़े सूत्रों ने ये भी बताया यह शादी समारोह नोएडा या गुरुग्राम के रिसॉर्ट में होगा।

लखनऊ और दिल्ली में हो सकता रिसेप्शन

बसपा सूत्रों ने कहा कि शादी समारोह के बाद रिसेप्शन लखनऊ और दिल्ली में आयोजित किया जा सकता है। इसमें देश के अन्य दलों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बीएसपी नेता और आकाश आनंद के होने वाले ससूर अशोक सिद्धार्थ पूर्व में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके बाद बीएसपी के लिए राज्य में एक्टिव रहने के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया था। वह खास तौर पर फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं।

आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए किया

वहीं आकाश आनंद की बात करें तो वे मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आनंद कुमार बीएसपी में उपाध्यक्ष रहे लेकिन बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया था। आज के समय में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए कर चुके हैं। वहीं अगर उनकी राजनीति में एंट्री की बात करे तो वह 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त हुई थी। तब सहारनपुर की रैली में पहली बार वह मायावती के साथ मंच पर दिखे थे।

Tags:    

Similar News