Ram Mandir : बसपा चीफ़ मायावती को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, समारोह में शामिल होने पर बोली यह बात

Ram Mandir : विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि मायावती को हमारा निमंत्रण मिला है. उन्होंने इसे स्वीकार किया, लेकिन समारोह में शामिल नहीं होंगी।

Written By :  Aakanksha Dixit
Update: 2024-01-13 06:31 GMT

BSP chief Mayawati  (Pic: social media) 

Vishva Hindu Parishad : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण बसपा चीफ़ मायावती को भी दिया गया है। विहिप के अनुसार, मायावती ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है परंतु वह समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है परन्तु इस पर उनका कहना था कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिला है।

विहिप ने कहा दोबारा भेज सकते हैं निमंत्रण

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, 'अखिलेश यादव को कूरियर द्वारा निमंत्रण भेजा गया था। अगर उनका दावा है कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है तो हम उन्हें दोबारा निमंत्रण भेज सकते हैं। मायावती को हमारा निमंत्रण मिला है। उन्होंने इसे स्वीकार भी किया, लेकिन किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं होंगी वह अलग बात है। सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति भी है आमंत्रित

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है, लेकिन वे आ नहीं आएंगे। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए कई तरीके के प्रोटोकॉल होते है जिस कारण उनका आना संभव नहीं है परन्तु वे दोनों राम मंदिर ट्रस्ट के साथ चर्चा के बाद सुविधाजनक तारीख पर अयोध्या अवश्य आएंगे। विहिप केवल निमंत्रण वितरण में राम मंदिर ट्रस्ट की सहायता कर रहा है।

अमिताभ बच्चन, रजनीकांत समेत कई प्रतिष्ठित लोग होंगे शामिल

राम मंदिर ट्रस्ट ने अथितियों की जो सूची तैयार की है उनमें उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों, अभिनेताओं और सेना के कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अन्य आमंत्रितों में में दलाई लामा, बाबा रामदेव, उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और माधुरी दीक्षित नेने जैसे प्रतिष्ठित कलाकार शामिल हैं। इस सूची में टाटा ग्रुप नाम भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News