Budaun News: गोदाम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर दमकल की गाड़ियां

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-06-10 13:46 GMT

गोदाम में लगी आग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Budaun News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के (Uttar Pradesh) के जिले बदायूं (Budaun) से सामने आ रही है, जहां पर एक गोदाम में भीषण आग (Fire In Godawn) लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम को दी गई। फिलहाल आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है। 

बताया जा रहा है कि बदायूं जिले (Budaun) में सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक के पास एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में कबाड़ समेत लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

आग लगने की वजहों का नहीं चला पता

दरअसल, किराना व्यापारी अविनाश के सुभाष चौक पर एक गोदाम में कबाड़ा भरा हुआ था, जिसमें आज यानी गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में कबाड़ समेत लाखों रुपए का नुकसान होने की खबर है। फिलहाल आग से हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है।

पेंट हाउस में लगी आग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लखनऊ में भी हुई ऐसी ही घटना

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां निशातगंज पहली गली में स्थित बाम्बे पेंट हाउस में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

वहीं, आग लगने की वजह से पेंट हाउस के ऊपर दूसरे फ्लोर पर व्यवसायी की पत्नी और बच्चे फंस गए थे। जिन्हें फायर बिग्रेड की टीम आने पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News