Bulandshahr News: निकाय चुनावों को लेकर आप ने ठोकी ताल, संजय सिंह बोले- यूपी में उतारेगी प्रत्याशी

Bulandshahr News Today: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। संजय सिंह ने कहा कि कि उत्तर प्रदेश में पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

Report :  Sandeep Tayal
Update:2022-11-13 17:05 IST

 बुलंदशहर में आप का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Bulandshahr News: यूपी में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने ताल ठोक दी है। रविवार को बुलंदशहर में पश्चिम प्रांत का आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। संजय सिंह ने कहा कि कि उत्तर प्रदेश में पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेगी आप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सहित कई जनपदों से ऐसी वीडियो सामने आई है, जहां लोगों ने हाथ से ही सड़कों को फाड़ दिया, आम आदमी पार्टी नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेगी। भ्रष्टाचार मुक्त नगर की सरकार बनाकर दिल्ली की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों का विकास कराने का काम करेगी। स्थानीय निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रांतीय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष व चुनाव चयन समिति प्रत्याशियों के चयन के काम में जुटी है।


आप भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी नगर की सरकार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकायों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम किया जाएगा। सरकार के पास पैसा बहुत है केवल विकास कार्य को कराने की नियत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता के टैक्स के पैसे की लूट मचा रखी है। इसे रोकने का काम आम आदमी पार्टी करेगी। दिल्ली,पंजाब के तर्ज पर गुजरात में भी सरकार बनने पर लोगों को देगी आप सुविधाएं।


दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में लोगों को दी सुविधाएं: संजय सिंह

बुलंदशहर आए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में लोगों को सुविधाएं दी, अब गुजरात में भी सरकार बनाकर दिल्ली की तर्ज पर गुजरात के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री, शिक्षा फ्री, स्वास्थ्य फ्री जैसी मूलभूत सुविधाएं देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विश्वसनीय व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं, जो कहते हैं करके दिखाते हैं कथनी और करनी में अंतर नहीं है, वो जुमलेवीर, भाषणवीर, बार नेता के रूप में नहीं जाने जाते, लोग अरविंद केजरीवाल पर विश्वास करते हैं।


महा ठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोप निराधार: संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने महा ठग सुकेश चंद शेखर के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा दो दो अभिनेत्रियों को ठग चुके महाठग के जाल में सत्तारूढ़ सरकार फसी है, महा ठग के बयानों को आधार बनाकर कुछ भी बोलती रहती है, आए दिन जेल से नए लेटर जारी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कानून मंत्रालय के नाम पर महा ठग ने 230 करोड़ रुपए की ठगी की, अमित शाह और किरण रिज्जू या उनके मंत्रालय के किसी कर्मचारी से पूछताछ क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अमित शाह से नारको टेस्ट की शुरुआत होनी चाहिए।

संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। आप सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट हो स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की और कहा कि अबकी बार नगर में आपकी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार।

Tags:    

Similar News