Bulandshahr News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी डकैत हुआ लंगड़ा, अवैध असलहा व कारतूस बरामद

Bulandshahr News: बुलंदशहर के एसपी ने बताया कि रविवार को छतारी थाना पुलिस और स्वाट टीम की 25000 रुपए के इनामी डकैत ईश्वर उर्फ सिंघानिया से संयुक्त रूप से पुलिस मुठभेड़ हो गई।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2024-02-18 10:55 GMT

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी डकैत हुआ लंगड़ा (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। बुलंदशहर के एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार को छतारी थाना पुलिस और स्वाट टीम की 25000 रुपए के इनामी डकैत ईश्वर उर्फ सिंघानिया से संयुक्त रूप से पुलिस मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से इनामी डकैत ईश्वर सिंघानिया घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। इनामी डकैत शिकारपुर में गत वर्ष हुई एक डकैती के मामले में वांछित चल रहा था।

शिकारपुर में हुई डकैती की वारदात में था वांछित

बुलंदशहर के एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार को थाना छतारी पुलिस टीम एक सूचना पर अनाज मंडी के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके अनाज मंडी के पास बाग में भाग लिया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घेर कर आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस ने ललकारा तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वो घायल हो गया।

घायल अवस्था मे गिरफ्तार बदमाश ईश्वर उर्फ सिंघानिया उर्फ अफजाल पुत्र भप्पे निवासी ग्राम नंगला बंजारा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इनामी डकैत के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। ईश्वर उर्फ सिंघानिया उर्फ अफजाल शातिर किस्म का डकैत है, ईश्वर गत वर्ष शिकारपुर में हुई डकैती की वारदात में वांछित चल रहा था। ईश्वर के विरुद्ध 5 मामले अलग अलग थानों में दर्ज है।

Tags:    

Similar News