Bulandshahr News: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पैदल ही निकल पड़े पांच रामभक्त, ढोल नगाड़ों के साथ किया रवाना
Bulandshahr News: श्री राम की नगरी में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम भक्तों के जत्थे लगातार अयोध्या कूच कर रहे हैं।;
बुलंदशहर से पांच रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पैदल हुए रवाना (न्यूजट्रैक)
Bulandshahr News: जिले के कस्बा पहासू से सनातन रक्षा वाहिनी के पांच रामभक्त कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ अयोध्या के लिए पैदल ही रवाना हो गए। ये राम भक्त 550 किमी की पैदल यात्रा 10 दिन में तय करके अयोध्या पहुचेंगे। बुलंदशहर से आज दूसरा रामभक्तों का जत्था पैदल ही अयोध्या के रवाना हुआ है।
राम नाम के उद्घोष के साथ तय करेंगे अयोध्या का पैदल सफर
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में शेर राम लला भव्य गर्भ गृह में विराजमान होंगे। इसके लिये अयोध्या में भव्य तैयारियां चल रही हैं। श्री राम की नगरी में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए राम भक्तों के जत्थे लगातार अयोध्या कूच कर रहे हैं। बुधवार को बुलंदशहर जनपद के पहासू से सनातन रक्षा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष सहित नीरज, दीपक, अमन अंकित डिम्पल पैदल ही अयोध्या के लिए भगवा धारण कर रवाना हो गए।
पहासू में राम भक्तों को लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर की सीमा तक छोड़ा। राम भक्त नीरज, दीपक ,अमन अंकित, डिम्पल की माने तो जो सपना उनके पूर्वजों ने संजोया था वो अब पूरा हो रहा है। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ 10 दिन पैदल चलकर राम भक्तों का जत्था अयोध्या पहुंचेगा। बता दें कि अनूपशहर से भी 3 सदस्यीय राम भक्तों का एक जत्था कुछ दिन पूर्व पैदल ही अयोध्या को रवाना हुआ था। राम भक्तों का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं जो राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेगें।