Bulandahahr News: गुड गवर्नेंस पर सरकार ने डॉ.अंतुल तेवतिया को राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित

Bulandahahr News: राष्ट्रीय सम्मान पाकर लौटी डॉ. अंतुल तेवतिया का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। केंद्रीय पंचायत राज विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की जनकल्याण के काम करने वाली देश की 25 महिलाओं को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है।;

Update:2025-03-05 19:26 IST

Bulandshahr News (Image From Social Media)

Bulandahahr News: केंद्र सरकार ने गुड गवर्नेंस पर बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया है। ये सम्मान केंद्रीय पंचायत राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में दिया, बताया गया कि यूपी से इस सम्मान के लिए केंद्र सरकार ने केवल डॉ. अंतुल तेवतिया का चयन किया है। राष्ट्रीय सम्मान पाकर लौटी डॉ. अंतुल तेवतिया का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। केंद्रीय पंचायत राज विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की जनकल्याण के काम करने वाली देश की 25 महिलाओं को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है।

72 आंगनबाड़ी लिए गोद, महिला सशक्तिकरण पर श्रेष्ठ कार्य: डा.अतुल

वर्ष 2021 में निर्विरोध भाजपा के टिकट पर डॉ. अंतुल तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनी, जो यूपी की सर्वाधिक शिक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष है। डॉ. अंतुल तेवतिया ने बताया कि शासन द्वारा विकास कार्यों को कराए जाने के अलावा बुलंदशहर जिला पंचायत की कार्यप्रणाली को ऑन लाइन करने की व्यवस्था लागू की गई, जिला पंचायत बुलंदशहर का रेवेन्यू कलेक्शन आदि को भी ऑन लाइन किया गया, बुलंदशहर जिला पंचायत ISO सर्टिफाइड जिला पंचायत बनी, इसे बनाने में अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने पूर्ण सहयोग किया। इसके अलावा 72 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की, वहां समस्त व्यवस्थाएं और आवश्यकताओं की पूर्ति बनी रहती है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य जारी है, दर्जनों महिलाओं को आत्म निर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया गया।


दिल्ली से राष्ट्रीय सम्मान लेकर लौटी डॉ.अतुल तेवतिया का सबसे पहले गुलावटी में पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया और उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, इसके बाद माननीयों द्वारा इसके लिए शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। बता दें कि सम्मान समारोह में देश भर के 200 लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनमें 25 महिलाएं शामिल थी।

Tags:    

Similar News