Bulandshahr: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने महिलाओं को किया सम्मानित

Bulandshahr: बुलंदशहर में पुलिस ने भी अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया और महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा को लेकर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2024-03-08 11:55 GMT

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस ने महिलाओं को किया सम्मानित (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: दुनिया भर में जहां आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने भी अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया और महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा को लेकर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया।

पुलिस लाइन में हुआ महिला सशक्तिकरण सम्मान सम्मेलन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं महिला जागरुकता के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला बाल सुरक्षा संगठन की जनपदीय ईकाई में नियुक्त समस्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा निम्नलिखित महिला सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इन्हें किया सम्मानित

एसपी क्राइम डा.आर.के.मिश्र ने बताया कि जनपद में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए कविता शर्मा, निवासी ग्राम नैथला हसनपुर, ज्योति शर्मा, निवासी मुतिजा भटवारा, अफरोज निवासी ग्राम गहना गौवर्धन थाना अनूपशहर, सोनी खान निवासी ग्राम नारऊ थाना पहासू, महिला आरक्षी कोमल जो थाना गुलावठी में तैनात है। महिला आरक्षी मोनी सैनी जो थाना अगौता में तैनात है, को भी सम्मानित किया गया।

Tags:    

Similar News