UP में अपराधियों की 'गर्मी' शांत, 10 दिनों में 80 से ज्यादा अपराधियों ने किया सरेंडर

Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज कैम्पवेल रोड और न्यू हैदराबाद में अवैध रूप से बनाई गयी इमारत को तोड़ने पहुँचा एलडीए का दस्ता।

Written By :  Shashwat Mishra
Published By :  Monika
Update: 2022-04-06 10:45 GMT

लखनऊ में आज चला बुलडोजर (फोटो:आशुतोष त्रिपाठी )

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में जिस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली है। उसके बाद से ही, अपराधियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिससे माफियाओं के अंदर खौफ़ पैदा हो गया है। पिछले दस दिनों में 80 से ज़्यादा अपराधियों ने सरेंडर कर दिया। वहीं, बुधवार को भी राजधानी लखनऊ के न्यू हैदराबाद व ठाकुरगंज क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर चला।

न्यू हैदराबाद क्षेत्र में बिना लखनऊ विकास प्राधिकरण से मानचित्र पास कराएं निर्माण पर कार्रवाई हुई। महानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू हैदराबाद में स्थित 508/17 मक़बूल के भूखण्ड पर बुलडोजर चलाया गया। इस मौके पर एलडीए और नगर निगम के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था। वहीं, थाना प्रभारी महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा, एसएसआई न्यू हैदराबाद सतीश चंद्र मिश्रा कांस्टेबल रविंद्र के सहित तमाम पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रही। इसके अलावा, ठाकुरगंज में भी बिना मानचित्र के पास हुए तीन मंजिल मकान को ढहा दिया गया।

लखनऊ में आज चला बुलडोजर (फोटो:आशुतोष त्रिपाठी )

पिछले 10 दिन में कितनी बार गरजा 'बुलडोजर'?

तारीख- 15 मार्च 2022, गोंडा

25 हजार के इनामिया बदमाश ने किया सरेंडर।

तारीख- 16 मार्च 2022, शाहजहांपुर

कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया ने की अपराध से तौबा।

तारीख-15 मार्च, 2022, सहारनपुर

एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर ने अपराध ने करने की खाई कसम।

तारीख- 16 मार्च, 2022, सहारनपुर

8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने किया सरेंडर।

तारीख- 15 मार्च, 2022

मेरठ में 2.5 लाख के इनामी बदन सिंह उर्फ बद्दो और उसके साथियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर।

तारीख- 30 मार्च, 2022

हरदोई में शराब माफिया की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

तारीख - 30 मार्च, 2022

बलरामपुर में अपराधियों की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

तारीख- 29 मार्च, 2022

बदायूं में गैंगस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त।

तारीख -29 मार्च, 2022

अलीगढ़ के महेशपुर व बरहेती में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त।

31 मार्च, 2022

बदायूं में पुलिस ने गैंगस्टर की 7.10 लाख की संपत्ति की जब्त।

3 अप्रैल, 2022

कासगंज में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

3 अप्रैल, 2022

खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क।

3 अप्रैल, 2022

गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर।

3 अप्रैल, 2022

लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर।

4 अप्रैल, 2022

बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क।

4 अप्रैल, 2022

जौनपुर में एनकाउंटर के डर से 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर।

4 अप्रैल, 2022

हाथरस में शराब माफिया की 17 लाख की संपत्ति कुर्क।

5 अप्रैल, 2022

चंदौली में 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर।

Tags:    

Similar News