Banda Mein Akhilesh Yadav: बांदा में अखिलेश यादव ने जनता से किया सवाल- 'योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार'

आज 5वीं समाजवादी विजय रथ यात्रा पर बांदा पहुंचने पर अखिलेश यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते कहा कि लोगों को ही तय करना है कि उन्हें ‘योगी सरकारचाहिए या योग्य सरकार‘ चाहिए।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-01 15:47 GMT

अखिलेश यादव पहुंचे बुंदेलखंड। 

Samajwadi Vijay Rath Yatra : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बहुत अन्याय है। जनता को भाजपा ने झूठे सपने दिखाए। यहां तक कि विज्ञापन भी झूठे दिखा रहे हैं। भाजपा के लोग दमदार झूठ बोलने वाले हैं। लेकिन इनके झूठ के फूल में खुशबू नहीं है। बुंदेलखंड (Bundelkhand) को भाजपा राज में कुछ नहीं मिला है। किसान को धोखा दिया है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है। अब यह लोगों को ही तय करना है कि उन्हें 'योगी सरकार (Yogi Government) चाहिए या योग्य सरकार' चाहिए।

अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) आज 5वीं समाजवादी विजय रथ यात्रा (Samajwadi Vijay Rath Yatra) पर बांदा पहुंचे। यहां से वे महोबा, ललितपुर, झांसी जाएंगे। आज बांदा में विशाल जनसभा (public meeting in banda) को सम्बोधित करने के पश्चात वे सड़क मार्ग से सघन जनसम्पर्क करते हुए महोबा पहुंचे। वहां भी उनकी जनसभा हुई।

अखिलेश यादव (Banda Mein Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) में बीएड, शिक्षामित्र और कर्मचारी सभी परेशान हैं। बीजेपी ने सभी को धोखा दिया है। अपमानित किया है। गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार हुआ है। इस बुलडोजर वाली सरकार को जनता अबकी वोटों का बुलडोजर चलाकर सरकार से बाहर कर देगी।


अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने किसानों की आय दुगनी करने का झूठ बोला। भाजपा सरकार (BJP Government) में जानबूझकर पेपर लीक किया जाता है। यह लीक सरकार है। सरकार इसलिए पेपर लीक कराती है जिससे नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। टीईटी पेपर लीक हुआ। लाखों नौजवान परेशान हुए। इससे पहले भी इस सरकार में कई बार पेपर लीक हुए हैं।

अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने यूपी को पीछे छोड़ दिया है। इन्होंने झूठ बोलकर नौजवानों के सपनों को मारा है। नफरत फैलायी है। प्रदेश को बर्बाद किया है। स्वास्थ्य और पुलिस को बर्बाद कर दिया। प्रदेश में लूट मची है। इनका विकास सिर्फ तस्वीरों में है। विज्ञापन में दूसरे राज्यों की तस्वीरे है। विज्ञापन में कलकत्ता के फ्लाईओवर और अमेरिका के कारखाने की तस्वीर लगाई। इसी तरह से महोबा में बांध के तस्वीर दूसरे राज्य की लगाकर झूठ बोला।

अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड में फेल हो गई है। बुंदेलखंड में पानी का इंतजाम नहीं किया। लोग अभी भी प्यासे हैं। पांच साल में भी भाजपा सरकार (BJP Government) ने जल परियोजनाओं को पूरा नहीं किया। बुंदेलखंड में बहुत गरीबी है।

सपा सरकार (SP Government) आने पर अलग से योजनाएं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने बिजली का कोई कारखाना नहीं बनाया लेकिन बिजली का बिल बढ़ा दिया है। इससे सभी लोग परेशान हैं। हमारी सरकार आने पर जनता को बिजली के बिल में राहत देंगे।


अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने बांदा के अमन हत्या काण्ड (Aman murder case) का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस दोषियों का नहीं पकड़ पाई है। क्योंकि दोषियों को बचाने वाले सरकार में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों को माफिया और अपराधी बताने वाले मुख्यमंत्री पर खुद तमाम गम्भीर मुकदमें हैं। यह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने मुकदमें खुद वापस ले लिए हैं।

अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादियों ने अपनी सरकार के समय किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। पूरे प्रदेश में विकास के कार्य को आगे बढ़ाया और सभी को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि इसी जोश और उत्साह के साथ जनता ने मतदान कर दिया तो भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

इससे पूर्व जनसभा को सम्बोधित करते हुए महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य (President Keshav Dev Maurya) ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों के साथ धोखा दिया है। बीजेपी ने पिछले चुनाव में पिछड़े वर्ग को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था लेकिन अपमानित किया।

मौर्य कुशवाहा और शाक्य समाज के साथ पूरे प्रदेश में अन्याय अत्याचार हुआ लेकिन भाजपा के किसी नेता ने आवाज नहीं उठाई। अखिलेश यादव (Banda Mein Akhilesh Yadav) ने महान दल को अपने साथ जोड़कर पूरे समाज को सम्मान दिया है।

इस अवसर पर अपना दल (क) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल (President Krishna Patel) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने शोषित समाज को लहूलुहान किया है। 2014 से शोषित और वंचित समाज की दशा भाजपा सरकार ने बहुत खराब कर दी है।

बांदा में जनसभा को अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, एमएलसी आनन्द भदौरिया ने भी सम्बोधित किया और चुनावों में 'साइकिल' को रफ्तार देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News