UP Election 2022: बांदा में वोट डालते समय शख्स ने बनाया वीडियो, अधिकारियों को नहीं हुई कानों-कान कोई खबर

UP Election 2022: बांदा चौथे चरण के यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ के अंदर मतदान करते हुए शख्स का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है।

Report :  Anwar Raza
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-23 09:05 GMT

बूथ के अंदर वीडियो बनाता वोटर 

Banda: बांदा चौथे चरण के यूपी विधानसभा चुनाव में बूथ के अंदर मतदान करते हुए शख्स का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। इस वायरल वीडियो में मतदाता ईवीएम में वोट के दौरान वीडियो बना रहा है। जबकि बूथ के अंदर मोबाइल ले जाना सख्त मना है। उसके बाद भी ये शख्स मतदान के दौरान वीडियो बना रहा है।

इस बारे में जनपद के अधिकारियों को कानों-कान कोई खबर नहीं हुई। जनपद की नरैनी विधानसभा से वोट डालते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सपा प्रत्याशी किरन वर्मा के समर्थक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इस बारे में जिला प्रशासन व चुनाव अधिकारी को खबर नहीं है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News