Mahoba Sp Sammelan - सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे महोबा, बोले बंगाल की तरह यूपी में भी होगा खेल, बीजेपी का होगा सफाया

Mahoba Sp Sammelan : आगामी 2022 के चुनाव में समाज के प्रत्येक तबके को साधने के लिए सभी दल जमीनी स्तर पर जुटे हैं।

Report :  Imran Khan
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-14 12:51 GMT

Mahoba Sp Sammelan - सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे महोबा

Mahoba Sp Sammelan - बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी और राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यासीन आज महोबा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा बंगाल में जैसा खेल ममता दीदी ने खेला है वैसा ही अब यूपी में अखिलेश खेलेंगे और 2022 में बीजेपी का सफाया होगा। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।


 आगामी 2022 के चुनाव में समाज के प्रत्येक तबके को साधने के लिए सभी दल जमीनी स्तर पर जुटे हैं, तो वहीं सपा भी अलग-अलग कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर, हर तबके को सपा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी और राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यासीन आज महोबा पहुंचे। जहां समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी भाजपा पर जमकर बरसे और कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है, बीजेपी ने जो वादे आम लोगों से किए वह आज तक पूरे नहीं हुए। 

 उन्होंने कहा कि जैसा बंगाल में खेल हुआ है वैसा ही खेल अब 2022 में अखिलेश यादव खेलेंगे और बीजेपी का सफाया कर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। 351 सीट लाने का दावा ही अल्पसंख्यक मोर्चा के दोनों नेताओं ने किया है यहीं नही चाचा शिवपाल यादव का सपा के साथ आने की भी बात कही है। बीजेपी आये दिन रैली कर रही है लेकिन इसका फायदा नहीं मिलने वाला, जनता जान चुकी है कि इनके द्वारा किए गए सभी वादें झूठे हैं, अब बीजेपी का सफाया होना तय है।  


 दोनों ही नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और अल्पसंख्यकों से अपील की कि सब एकजुट होकर अखिलेश सरकार के पूर्व में किए गए कार्यों को याद रखें और आने वाले 2022 के चुनाव में एकजुट हो जाएं और सपा को एक बड़ी जीत देते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। 

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News