Mahoba News: केंद्रीय मंत्री ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कोरोना काल में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से सीधा संवाद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा महोबा पहुंची।

Report :  Imran Khan
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-18 10:48 GMT

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री

Mahoba News: आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से सीधा संवाद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा महोबा पहुंची। केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा का बीजेपी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहर में निकली जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया। आगामी 2022 के चुनाव को लेकर सभी दल मैदान में जनता से जुड़ने की जद्दोजहद में जुटे हैं तो वही सत्ता पक्ष भी इससे दूर नहीं है।


अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण करते केंद्रीय मंत्री

जन आशीर्वाद यात्रा केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में आज महोबा पहुंची

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा आज महोबा पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा के महोबा पहुंचते ही बीजेपी के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। लघु उद्योग मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड के पिछड़े जनपद में लोगों से मिलने आए हैं। इस दौरान उनके द्वारा महोबा के वीर आल्हा और उदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।


केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए खड़े भाजपा समर्थक


जिसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा शहर में भ्रमण के लिए निकली। केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा बताते हैं कि जितने भी उत्तर प्रदेश सरकार में अभी हाल ही में नए मंत्री बने है उनके द्वारा ही जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा में निकाली गई है। यह यात्रा महोबा से बांदा,चित्रकूट जाएगी जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान मंत्री द्वारा कोरोना काल में मृत हुए परिजनों से मुलाकात के साथ-साथ धार्मिक स्थलों में भी यह यात्रा पहुंचेगी। इस यात्रा में आए मंत्री द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की गई। 

Tags:    

Similar News