यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

यूपी के मेरठ में गुरूवार को यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसा सरधना क्षेत्र के दबथुआ कस्बे की है। यूपी परिवहन निगम की यात्रियों से भरी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक

Update:2018-03-15 17:58 IST
यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

मेरठ:यूपी के मेरठ में गुरूवार को यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसा सरधना क्षेत्र के दबथुआ कस्बे की है। यूपी परिवहन निगम की यात्रियों से भरी बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक घायलों को बस के नीचे से निकाला जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

दो की मौत, तीन गंभीर

—मेरठ से सरधना जा रही लो—फ्लोर बस बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में पलट गई।

—बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में बस चालक दिलशाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बहादरपुर सरधना और परिचालक सिद्धार्थ पुत्र रेकसिंह निवासी अजंता कॉलोनी गढ रोड को मृत घोषित कर दिया है।

—आरजी कॉलेज से एमए का पेपर देकर वापस लौट रही शहनाज पुत्री अशफाक निवासी सरधना, मजीद पुत्र इस्लाम निवासी रियावती बुढाना, मोहसीन पुत्र मुकम्मिल निवासी सरधना और शाहनवाज पुत्र इरफान निवासी आजाद नगर की हालत गंभीर बनी है।

—हादसे के बाद बाद सरधना विधायक संगीत सोम और डीएम अनिल धींगडा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

—वहीं लोगों ने पुलिस पर लेटलतीफी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कडी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया है।

—घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।

Tags:    

Similar News