Chandauli News: एक बार फिर हुई पुलिस की पिटाई, दो पुलिसकर्मी हुए घायल, जानिए पूरा मामला

Chandauli News: जमीनी मामले के विवाद सुलझाने गए पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी गई। इसमें एक पुलिसकर्मी का पैर फ्रैक्चर हो गया।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-07-15 10:53 GMT

घायल पुलिसकर्मी। (Pic: newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद में आए दिन पुलिस कर्मियों की पिटाई का मामला बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में सिविल ड्रेस में मौका मुआयना करने गए दो पुलिस कर्मियों पर मुलजिम पक्ष द्वारा हमला कर दिया गया जिससे दोनों पुलिसकर्मी विशाल और और शैलेश घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का उपचार जिला चिकित्सालय में कराया जा रहा है।

पुलिस वालों को पीटा

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में रविवार को भारतमाला एक्सप्रेसवे में जमीन जाने पर दोनों भाइयों के बीच में पैसा को लेने के लिए विवाद हो गया था। जिसमें जसवंत ने लक्ष्मण की पत्नी व बहन को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। दोनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इसी मामले में दो पुलिसकर्मी विशाल और शैलेश मौके पर मुआयन करने के लिए सोमवार को गोरारी गांव गए थे। जिस पर जसवंत और लक्ष्मण दोनों भाइयों द्वारा मौके पर ही मारपीट किया जाने लगा। पुलिस बीच बचाव करने का प्रयास कर रही थी। तभी मुलजिम पक्ष जसवंत द्वारा लाठी से दोनों पुलिसकर्मियों पर प्रहार कर दिया गया। जिससे एक पुलिसकर्मी का पैर फैक्चर हो गया। वहीं जसवंत का भाई लक्ष्मण भी जसवंत को मारकर घायल कर दिया। उसका भी उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी

इस संबंध में बबुरी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि दो पुलिसकर्मी गोरारी गांव रविवार को हुई घटना के संबंध में जांच करने के लिए गए थे। उसी दौरान दोनों पक्ष द्वारा आपस में मारपीट किया जाने लगा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की। तभी मुलजिम पक्षी द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। दोनों पुलिस कर्मियों का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। वहीं मुस्लिम पद पर उसके भाई द्वारा भी प्रहार किया गया है। वह भी घायल है। उसका भी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

इससे पहले भी हो चुका है मामला

इसके पहले भी पुलिस कर्मियों की पिछले महीने पिटाई का मामला प्रकाश में आया था। जहां शहाबगंज थाने में वसूली के दौरान ट्रैक्टर से एक व्यक्ति की कुचल जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाकर पुलिस कैमियो की पिटाई किया गया था। वहीं बलुआ थाना क्षेत्र के भूपाली चौकी इंचार्ज को भी बंधक बनाकर पिटाई की गई थी। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के बरथरा गांव के समीप ट्रैक्टर से वसूली के दौरान भी ट्रैक्टर चालक द्वारा पुलिसकर्मी से मारपीट किया गया था। निकट बीते समय में पुलिसकर्मियों के पिटाई का यह चौथा मामला प्रकाश में आया है।  

Tags:    

Similar News