कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया बहिष्कार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Chandauli News: जनपद के उत्तर प्रदेशीय मिनीस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवस कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-08-22 11:43 GMT

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया बहिष्कार (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सदस्यों ने संगठन के निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट व सभी तहसीलों में कार्य का बहिष्कार करते हुए एक दिन के अवकाश पर रहते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपने 22 सूत्रीय मांग पत्र को प्रभारी अधिकारी को सौंपा। बता दें कि चंदौली जनपद के उत्तर प्रदेशीय मिनीस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवस कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सचिवालय के कर्मचारियों के समक्ष वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पुरानी छुट्टियों के से समक्ष भुक्तान किया जाए। कार्यालय को वातानुकूलित कर सुसज्जित किया जाए। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को 10फीसदी नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नत किया जाए। तहसीलों में मानदेय पर काम करने वाले लोगों को परमानेंट किया जाए। रिक्त जगहों को शीघ्र भरा जाए। जिससे कामकाज का बोझ कम हो सके।

चुनाव कार्य के दौरान एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाए, सामूहिक बीमा 10 लाख रुपए का किया जाए। इस तरह कुल 22 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम दिए गए हैं। उत्तर प्रदेशीय मिनी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ 17 सितंबर 2024 तक का समय दिया है। अगर इन मांगों पर विचार नहीं किया जाता है या कोई कार्यवाही नहीं होती है तो फिर संगठन प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगा। जिला अध्यक्ष जफर अहमद के साथ ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रकांत,आशीष सिंह, अमित कुमार, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रामाश्रय प्रसाद अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News