Chandauli News: ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए खींचतान जारी, लगाया आरोप-प्रत्यारोप

Chandauli News: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रोके जाने धमकी देने व अपहरण आदि का आरोप पूर्व ब्लाक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह गुड्डू पर पत्रकार वार्ता के दौरान लगाकर बताया गया।

Report :  Ashwani
Update: 2024-07-05 15:39 GMT

ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद के चहनिया विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के लिए तख्तापलट की कोशिश जारी है। वर्तमान भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रोके जाने धमकी देने व अपहरण आदि का आरोप पूर्व ब्लाक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह गुड्डू पर पत्रकार वार्ता के दौरान लगाकर बताया गया। आपको बता दें कि चहनिया ब्लॉक जनपद का पिछड़ा ब्लॉक भी घोषित है जहां ब्लॉक प्रमुख के लिए तख्तापलट का प्रयास किया जा रहा है।

सत्ता पक्ष के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि चहनिया ब्लॉक में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य है जिनमें 61 महिला है और 44 पुरुष है। जबकि पूर्व ब्लाक प्रमुख पति द्वारा 85 बीडीसी को अपने समर्थन में बताया जा रहा है। वहीं सपा विधायक के पास 25 बीडीसी बताये जा रहे हैं। गुरुवार को बजट बैठक के लिए आए 42 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लिखित तौर पर मेरे साथ रहे। मैं विकास कार्य करने वाला व्यक्ति हूं और पिछड़े ब्लॉक को प्रदेश में आगे ले जाने का प्रयास कर रहा हूं, जिसे रोकने के लिए सपा के गुंडा माफिया लगे हुए हैं। 

इन गुंडो द्वारा गरीब कमजोर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रोका जा रहा है। उनको धमकाया जा रहा है और समर्थन देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वही पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह गुड्डू द्वारा सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह के द्वारा ब्लॉक में दखल दिए जाने की बात पर अरुण जायसवाल ने कहा कि सैयदराजा विधायक जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के विकास करने वाले और जनता के प्रिय चार बार के विधायक है। सैयदराजा विधायक के पैड पर अनुमोदन के द्वारा ही मुझे भाजपा ने चहनिया ब्लॉक प्रमुख का उम्मीदवार बनाया। उन्हीं के सहयोग से मैं ब्लॉक प्रमुख बना,और कार्य कर रहा हूं। वह हम लोग के सहयोगी व गार्जियन है। उनका सहयोग सदा अपेक्षित रहता है।

वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह गुड्डू को समाजवादी पार्टी के गुंडा का संज्ञान देते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उनके द्वारा बीडीसी के अपहरण का प्रयास किया जा रहा था जिसका मुकदमा भी बलुआ थाने में दर्ज है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा अपराधियों पर नकेल कसना जानते हैं। गरीब कमजोर लोगों पर धौस जमाने वाले अपराधियों पर प्रशासन भी कार्यवाही करेगा। पूरे जनपद में इस समय चहनिया ब्लॉक चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का सम्मान भाजपा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी बचाने में जुड़ा हुआ है। वही समाजवादी पार्टी के विधायक के सहयोग से पूर्व ब्लाक प्रमुख पति उपेंद्र सिंह गुड्डू तख्ता पलट करने में जुटे हुए हैं। अब आने वाला समय ही बताएगा की राजनीति किस करवट बैठेगी।

Tags:    

Similar News