Chandauli News: दबंगो ने दलित परिवार पर लाठी डंडे से किया जानलेवा हमला, तीन घायल

Chandauli News: एक दलित महिला और उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले में एक टायर पंचर बनाने वाले व्यक्ति का सर फट गया, उसकी पत्नी का हांथ फैक्चर हो गया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Report :  Ashwani
Update: 2024-07-18 16:06 GMT

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में एक दलित महिला और उसके परिवार पर हुए जानलेवा हमले में एक टायर पंचर बनाने वाले व्यक्ति का सर फट गया, उसकी पत्नी का हांथ फैक्चर हो गया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते छह आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोदलपुर निवासी रामसेवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को सुबह अपने फसल की रखवाली हेतु तीन शेड लगा रहा था, तभी पड़ोस की महिलाएं चंद्रकला और लालती लामबंद होकर लाठी-डंडों के साथ आ गईं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगीं।

इसके बाद उन्होंने आवाज लगाकर घर के हरगेन, फूलगेन, राम कृपा यादव और चंद्रिका को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर रामसेवक को बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर रामसेवक की पत्नी लीलावती और बेटा पंकज बीच-बचाव करने आए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। लीलावती का हाथ फैक्चर हो गया और पंकज को भी बुरी तरह पीटा गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। घटना के बाद हमलावरों ने हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी जीतेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो महिलाओं समेत छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शातिर अभियुक्तो ने अवैध असलहे को नहर में फेंका

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध असलहों के साथ सफेद रंग की स्कार्पियों से बिरना तिराहा के रास्ते आ रहे हैं। तभी तिराहा के ओर आ रही सफेद स्कार्पियों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश स्कार्पियों को रोकने के बजाय गांव बूढ़ेपुर की तरफ भागने लगे और लिंक मार्ग से थाना सकलडीहा क्षेत्र में प्रवेश कर नहर मार्ग से धरहरा की तरफ जाने लगे। तुरंत थानाध्यक्ष सकलडीहा को सूचित किया गया, स्कार्पियों को थाना धानापुर व थाना सकलडीहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर के रोक लिया।

पुलिस ने स्कार्पियों में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तारी किया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की पहचान राजकुमार यादव (57) व अरविन्द यादव (42) के रुप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में हम लोग एक अवैध असलहा व कुछ कारतूस लिए थे, जिसके कारण हम पुलिस को देख कर भाग रहे थे। हम लोगो द्वारा अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस को पीछे नहर में फेक दिए है।

पूछताछ के बाद पुलिस नहर में स्थानीय लोगों के माध्यम से अवैध असलहों की खोज में जुटी, अभियुक्तो के निशानदेही पर नहर में खोजा गया तो उसमें से अवैध असलहा पाया गया और कारतूस की भी खोज की जा रही है। इन अभियुक्तों से 1 नाजायज देशी पिस्टल 32 बोर, 4 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 2 डीबीबीएल गन 12 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 स्कार्पियों वाहन बरामद किया गया है।

Tags:    

Similar News