Chandauli: DM पर लोकतंत्र की हत्या का लगा आरोप, रो-रोकर BDC न्याय की लगा रहे गुहार

Chandauli: बीडीसी सदस्यों का आरोप है कि जिलाधिकारी चंदौली द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और सैयदराजा विधायक के दबाव में चहनिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-08-01 11:02 GMT

चंदौली में न्याय की गुहार लगा रहे बीडीसी (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को चहनियां ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा कार्यालय के बाहर धरना देते हुए ब्लॉक प्रमुख चहनियां के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर रहे थे। बीडीसी सदस्यों का आरोप है कि जिलाधिकारी चंदौली द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और सैयदराजा विधायक के दबाव में चहनिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही नहीं की जा रही है।

बीडीसी प्रतिनिधि व भाजपा नेता ने रो-रो कर न्याय की गुहार लगाते हुए परिजनों की हत्या होने पर जिलाधिकारी को जिम्मेदार बताया। बता दें कि चंदौली जनपद के चहनिया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए 105 में से 72 सदस्यों का हलफनामा जिलाधिकारी के यहां 15 दिन पहले जमा था। 15 वे दिन आज गुरुवार को पुनः क्षेत्र पंचायत सदस्य पहुंचकर जिलाधिकारी से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परेड कराने की मांग किया, जिला अधिकारी के नहीं सुनने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ कर रो रो कर न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख के पाले में लाने के लिए दिन-रात धमकी दी जा रही है और उनके अपहरण की कोशिश की जा रही है। अगर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के परिवार के किसी व्यक्ति की मौत होती है उसकी जिम्मेदारी जिलाधिकारी चंदौली की होगी। मामले को लटकाने का काम जिला अधिकारी चंदौली द्वारा किया जा रहा है। लगातार क्षेत्र पंचायत सदस्यों को तोड़ने के लिए ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल कुचक्र रच रहे हैं।

उनका साथ सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह दे रहे हैं और सुशील सिंह के इशारे पर पूरा जिला प्रशासन बंदर की तरह नाच रहा है, जिसका परिणाम है कि नियम के विरुद्ध कार्य करते हुए अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही नहीं की जा रही है। हालांकि हल्ला गुल्ला सुनकर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे भी कार्यालय के बाहर आए और धरने पर बैठे लोगों से कहा कि 15 दिन का समय दिया गया था। 12 बजे रात्रि तक का समय है इस दौरान नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उसके बाद धरना दे रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह व आर पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी देकर वापस चले गए। धरना कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनाने के लिए एसडीएम विराग पांडे, सीओ सदर राजेश कुमार राय, सदर थाना अध्यक्ष गगन राज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News