Chandauli News: जलवा आज भी कायम है, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विकास पुरुष का धूमधाम से मना जन्मदिन

Chandauli News: चंदौली की विकास की पहचान बनाने वाले पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद अगर कोई चंदौली का विकास कर पाया तो पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने हीं किया है।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-15 22:57 IST

Chandauli News ( Pic- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री तथा विकास पुरुष के नाम से चर्चित डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे का लोक सभा में हारने के बाद भी जिले के सकलडीहा स्थित बी. सी गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल में मंगलवार को 67वां जन्मदिन भाजपा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्त्व में केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया एवं ईश्वर से दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की।चंदौली के पूर्व सांसद व भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे का लोक सभा के चुनाव में हारने के बाद भी जलवा आज भी कायम है।जनपद में इतना विकास किए हैं कि उनको लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं और उनके कार्यों के चलते उनका जन्मदिन जनपद में विभिन्न जगह धूमधाम से मनाया गया।

सकलडीहा विधान सभा के भाजपा के प्रत्याशी रहे सूर्यमुनि तिवारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय के व्यक्तितत्त्व व कृतितत्त्व पर प्रकाश डाला और उज्जवल भविष्य के साथ दीर्घायु जीवन की कामना की, पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में चंदौली में विकास के नित नए आयाम स्थापित हुए है आज उनके नेतृत्त्व में सडक, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित तमाम विकास की योजनाएं स्थापित हो रही है। चंदौली की विकास की पहचान बनाने वाले पंडित कमलापति त्रिपाठी के बाद अगर कोई चंदौली का विकास कर पाया तो पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने हीं किया है।उनका विकास कार्य आज भी दिखाई दे रहा है ।उनको यह को जनता ने हरा दिया है लेकिन आज हारने के बाद पश्चात यहां की जनता कर रही है और उनके विकास कार्य को याद कर रही है।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, विजय गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, मुसाफिर प्रजापति, कुमुद बिहारी सिंह, अशोक सिंह, प्रेमशंकर पाण्डेय, रोहित जायसवाल, दीपक केशरी, मुन्नीलाल राजभर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News