Chandauli: तीन करोड़ का गांजा पुलिस ने किया बरामद, चार तस्कर गिरफतार

Chandauli News: पुलिस ने गाड़ी के अंदर बने तहखाने से लगभग तीन करोड़ के गांजे के साथ चार तस्करों को पकड़ा है। युवाओं को नशे का आदी बनाने वाले गांजा तस्कर रैकेट का जनपद के स्वॉट/ सर्विलांस तथा बबुरी पुलिस फोर्स ने खुलासा किया।;

Report :  Ashwani
Update:2024-02-16 23:03 IST

Chandauli News (Pic:Newstrack)

Chandauli News: चंदौली जनपद में बबुरी थाने की पुलिस व स्वॉट टीम ने पुलिस को चकमा देने वाले तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी के अंदर बने तहखाने से लगभग तीन करोड़ के गांजे के साथ चार तस्करों को पकड़ा है। युवाओं को नशे का आदी बनाने वाले गांजा तस्कर रैकेट का जनपद के स्वॉट/ सर्विलांस तथा बबुरी पुलिस फोर्स ने खुलासा किया। पुलिस ने एक अदद पिकप के अंदर बॉक्स बनाकर तस्करी का खेल करने वाले पैडलर को गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद माल की कीमत लगभग 03 करोड़ रुपए है।

मुखबिर की सूचना से पकड़ में आया अभियुक्त

बबुरी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय गस्त करते हुए ग्राम जरखोर पहुंचें। जहां पर प्रभारी उ0नि0 देव कुमार चौबे, स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल, देवेन्द्र सरोज के साथ मौजुद मिलें। तभी स्वॉट टीम प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकन्दरपुर में कुछ लोग पिकअप व मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं तथा कुछ तस्करी करने के फिराक में है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम सिकन्दरपुर में सड़क के किनारे इंतजार करने लगी। तभी थोडी देर में सिकन्दरपुर से वाहन आता दिखाई दिया। सामने से आ रहे वाहन को घेरकर रोका गया तो एक मोटरसाइकिल जिसमे 01 व्यक्ति व पिकअप में सवार 03 व्यक्ति मिले जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

चंडीगढ़ में करते थे सप्लाई

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ पर पता चला कि वाहन में अवैध गांजा है। युवक ने बताया कि हम सब मिलकर अवैध गांजा बिहार व उड़ीसा से सस्ते दामों खरीदकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते है। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने साथियों के लाभ के लिए अवैध गांजा को सस्ते दामों पर खरीदकर अन्य प्रान्तों में ऊँचे दामों पर बेच देते है। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की उपस्थिति में पिकप के अन्दर से 40 बोरी प्लास्टिक में कुल 1115 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रूपये आंकी गई है। तस्करी की घटना को अंजाम देने में अभियुक्त हीरालाल पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय और आशू सिंह शामिल है।

Tags:    

Similar News