Chandauli News: चंदौली की महिला सांसद दोहा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए पूरा मामला
Chandauli News: राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 26 जून एवं 27 जून को दोहा (कतर) में महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।;
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह (Pic: Social Media)
Chandauli News: चन्दौली जनपद के चखनिया गांव की निवासीनी व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 26 जून एवं 27 जून को दोहा (कतर) में महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जनपद की महिला सांसद को मिले इस दायित्व से समस्त चंदौली वासियो के लिए अत्यंत ख़ुशी का विषय है। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह 26-27 जून को दोहा में महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आतंकवाद पर कही बड़ी बात
इस अवसर पर दोहा रवाना होने से पूर्व उन्होंने बताया कि भारत जैसे कई देश, जो लंबे समय से आतंकवाद का दंश झेल रहे हैं, इस तरह के समन्वय और साझेदारी से आतंकवाद को ख़त्म किया जा सकता है। आज भारत, अपने विविधतापूर्ण सामाजिक-सांस्कृतिक के बाबजूद आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले से चुनौतियों का सामना कर रहा है। तथा आज इसमें काफी हद तक सुधार आया है।
विदेश मंत्रालय का जताया आभार
उन्होंने यह भी बताया कि महिला सांसद इन चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस तरह के विभिन्न देशो के महिला सांसदों के वैश्विक सम्मेलन से अनोखे दृष्टिकोण और क्षमताओं का लाभ उठाकर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हिंसक उग्रवाद के निवारण और नियंत्रण से संबंधित एक अधिक लचीली और समावेशी कार्यनीति बना सकता है। इस सम्मलेन में उनके साथ सांसद धर्मशीला गुप्ता एवं भारत सरकार का प्रतिनिधि मंडल भी है। इसके लिए उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी एवं विदेश मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
जिले के लिए गौरव का क्षण
चन्दौली की रहने वाली दो महिलाओं को भाजपा ने राज्यसभा से संसद में भेजने का कार्य किया है। यह जनपद के लिए और ही गौरव का विषय है। छोटे से जनपद में निवास करने वाली महिला भारत के गौरव का बखान करने व देश की गरिमा को विश्व में स्थापित करने के लिए दोहा कतर में भेजा गया है यह जनपद वासियों के लिए सुखद क्षण है।