Chandauli News: एसपी ने पकड़ी जांच अधिकारियों की बड़ी कमी, लापरवाही के खिलाफ बैठा दी जांच

Chandauli News: चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे,द्वारा IGRS पोर्टल पर दिनांक 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 के मध्य उप्लब्ध आंकड़ों के आधार पर जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-25 17:14 IST

Chandauli News ( Pic- Newstrack)

Chandauli News: चंदौली के पुलिस अधीक्षक की प्राथमिकता में शामिल आइजीआरएस को भी विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पलीता लगाने की कोशिश की है। जिसकी कमी पकड़ते हुए, IGRS पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भ के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले जांचकर्ता के विरूद्ध प्रारम्भिक जांच के आदेश दिया गया है। शिकायतकर्ता से सम्पर्क न करने व स्थलीय निरीक्षण न करने पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा यह जांच बैठाई गई है।

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे,द्वारा IGRS पोर्टल पर दिनांक 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 के मध्य उप्लब्ध आंकड़ों के आधार पर जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। जिसके अनुसार IGRS पोर्टल पर दर्ज अत्यधिक जन शिकायतों में पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से न तो सम्पर्क किया गया और न ही स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक में इन लोगों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। समीक्षा में शिकायतकर्ता से सम्पर्क न करने वाले-06 सन्दर्भ व स्थलीय निरीक्षण न करने वाले- 15 सन्दर्भ पाये गये है। उपरोक्त आवंटित कुल 21 संदर्भों से सम्बंधित जांचकर्ता पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरूद्ध प्रारम्भिक जांच हेतु आदेशित किया गया है।

चंदौली जनपद पूरे प्रदेश में आईजीआरएस के निस्तारण में लगातार पहले स्थान पर कायम है जिनको आगे भी कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आईजीआरएस की शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं और उसको तत्काल निस्तारण करने के लिए प्रयास में भी रहते हैं। उसी का परिणाम है कि पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक में गलत तरीके से निस्तारण किए जाने के कुल 21 मामले पकड़े गए हैं। रेंडम चेकिंग के दौरान टेलीफोन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने इन निस्तारणो की स्वयं जांच की तो मामले की सच्चाई सामने आ गई। अब पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित से उच्च अधिकारियों से उनकी जांच कराई जाएगी।

Tags:    

Similar News