Chandauli News: नहर सूखने पर सपा के राष्ट्रीय सचिव की चेतावनी, करेंगे आंदोलन

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह ने नहर सूखने और किसानों की परेशानी पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-06-23 19:43 IST

नहर का निरीक्षण करते संजय सिंह। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चंदौली के निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह ने रविवार को भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में हार का बदला किसानों से ले रही है। यही वजह है कि अब तक नारायनपुर पंप कैनाल को चलाने के लिए आदेश जारी नहीं किया गया है जिस कारण नहर पूरी तरह से सूखी पड़ी है। ऐसी स्थिति में एक तरफ जहां किसाने की धान की नर्सरी सूख रही है वहीं इस भीषण गर्मी में प्यास से पशु पक्षी मर रहे हैं। बावजूद इसके पम्प कैनाल को नहीं चलाया जा रहा है। चेताया कि यदि 48 घंटे के अंदर नारायणपुर पंप कैनाल का संचालन नहीं हुआ तो किसानो की अगुवाई में बड़ा आंदोलन होगा, क्योंकि किसानों का सब्र अब जवाब दे गया है।

नहर सूखी होने से सभी को परेशानी

विदित हो कि नरायनपुर पम्प कैनाल नहर नहीं चलने से चंदौली के किसान परेशान हैं और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को किसान फोन कर गुहार लगा चुके हैं। जिसे संज्ञान में लेते हुए मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को नरायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान नरायहपुर में सभी पंप कैनाल बंद मिले और नहर पूरी तरह से सूखी मिली जिसे देख उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों की नर्सरी सुख रही है, धान के बीज खराब हो रहे हैं। इतना ही नहीं नहर सूखी होने के कारण प्यास से पशु पक्षी भी मर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार हर गंगा नदी का पानी कानपुर बैराज में बांध रखा है और नरायनपुर कैनाल को चालू करने का आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है, जिससे सीधे तौर पर किसानों की खेती को नुकसान हो रहा है।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से हार का बदला ले रही है। यही वजह है कि अब तक नारायणपुर पंप कैनाल को चालू नहीं किया गया। यदि दो-चार पंप भी चला दिए जाते तो कम से कम पशु पक्षी नहीं मारते। ना ही किसाने की धान की नर्सरी की सूखती। उन्होंने कहा कि पम्प कैनाल को नहीं चलाने का सरकारी आदेश पूरी तरह से किसानों के खिलाफ है। कहा कि जल्द ही वाराणसी जाकर इस मुद्दे को लेकर विभागीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि पंप कैनाल को चलाने का आदेश दिया जा चुका है अथवा नहीं। यदि 48 घंटे के अंदर पम्प कैनाल को शुरू नहीं किया गया तो चंदौली के किसानों की अगवाई में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई की इस मुद्दे पर चंदौली लोकसभा से चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी पर भी निशाना साधा। कहा कि किसानों को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाले भाजपा नेता किसानों की सुधि लेना भूल गए हैं।   

Tags:    

Similar News