Chandauli News: स्नान करते समय युवक की गंगा में डूबने मचा कोहराम,कड़ी मशक्कत के गोताखोरो ने शव को निकाला
Chnadauli News: धानापुर थाना क्षेत्र में प्रसहता गांव के सामने गंगा में स्नान करते समय 20 वर्षीय निखिल यादव डूब गया। निखिल कमला यादव का पुत्र है।घटना उस समय हुई जब निखिल ने गंगा में पहली डुबकी लगाई।;
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में प्रसहता गांव के सामने गंगा में स्नान करते समय 20 वर्षीय निखिल यादव डूब गया। निखिल कमला यादव का पुत्र है।घटना उस समय हुई जब निखिल ने गंगा में पहली डुबकी लगाई। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने युवक को खोजने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी गई।
धानापुर थाना प्रभारी महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान जारी है। गंगा में जाल डालकर खोजबीन की जा रही है। अभी तक निखिल का कोई पता नहीं चल सका है।
निखिल तीन बहनों के बाद दो भाई था। उसके डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन बुरी तरह रो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद कड़ी मशक्कत के शव को निकाला गया।पुलिस शब को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को कार्रवाई में जुट गई।