चीफ इंजीनियर सस्पेंड, भेजा गया जेल, दो नाबालिगों के साथ रेप का आरोप

Update: 2016-04-04 06:12 GMT

लखनऊ: आशियाना में महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्‍कर्म के आरोप में सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर लखनलाल गुप्‍ता को निलंबित कर दिया गया है। सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने लखनलाल गुप्‍ता को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही पुलिस ने अवैध वसूली और अन्य धाराओं के तहत पीड़ित महिला व उसके पति से भी पूछताछ की है। एसएसपी क्राइम ब्रांच डा. संजय कुमार के मुताबिक जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।

क्‍या है पूरा मामला

- सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर लखनलाल गुप्‍ता पर आशियाना की एक महिला ने आर्थिक मदद का लालच देकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया था।

- महिला और उसके पति आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में एक मसाज सेंटर चलाते हैं।

- महिला का कहना है कि उसके पति से गुप्‍ता की दोस्‍ती थी और उसके घर गुप्‍ता का आना-जाना था।

- घर की आर्थिक तंगी को देखते हुए गुप्‍ता ने मदद का प्रलोभन देकर महिला और उसकी दो नाबालिग बच्चियों का शारीरिक शोषण किया।

क्‍या है आरोपी लखनलाल गुप्‍ता का कहना

- मसाज और घरेलू कामकाज के लिए महिला और उसके पति का उसके घर आना जाना था।

- गुप्‍ता का कहना है कि मोटापा कम करने के लिए व्यायाम के बहाने महिला के पति ने उसे घर बुलाया था।

- एक दिन नशीला पदार्थ पिलाकर महिला ने उनकी अश्‍लील वीडियो क्लीप बना ली।

- इसके बाद दंपति उस अश्‍लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूलने लगे।

- ब्‍लैकमेलिंग के जरिए दंपति अब तक उससे 70 हजार रूपए ले चुके हैं।

- गुप्‍ता ने बताया कि उसने दंपति को खाते में अलग-अलग दिनों में 50 हजार रूपए जमा किए और 20 हजार रुपए नकद दिए थे।

 

Tags:    

Similar News