राजनीति में और भी मजबूत हो गई धाक, टेढ़ी हुई थी जबसे अखिलेश की नाक

Update: 2016-06-30 10:14 GMT

[nextpage title="next" ]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ: कोई उन्हें नकचिड़ा कहता है, तो कोई उन्हें तोता कहता है और भी न जाने उनके विरोधी उन्हें क्या-क्या कहके बुलाते हैं। तरह तरह से उनकी नाक को लेकर उनकी हंसी उड़ाते हैं। न्यूजपेपर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जब भी उनसे जुड़ी फोटोज या कोई कार्टून दिखाया जाता है, तो उसमें उनकी लंबी और टेढ़ी नाक को जरुर फोकस किया जाता है।

आगे की स्लाइड में जानिए नाक के बारे में अखिलेश यादव का खुलासा

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अगर कोई उनकी नाक को लेकर मजाक उड़ाता है, तो वे बिलकुल भी बुरा नहीं मानते हैं। यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ऊपर कार्टून चित्रों से बनी किताब ‘टीपू का अफसाना’ के विमोचन के दौरान किया था।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या कहना है अखिलेश का अपनी टेढ़ी नाक के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का कहना है कि उनकी लंबी नाक तो बायोलॉजिकल देन है। वह कहते हैं कि उनके पिता की भी नाक लंबी है। इसके बारे में क्या किया जा सकता है।

[/nextpage]

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे टेढ़ी हुई अखिलेश की नाक

[nextpage title="next" ]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि उन्हें बचपन से ही फुटबाल खेलने का शौक था। एक बार फुटबाल खेलते हुए उनकी नाक पर चोट पर लग गई। चोट थोड़ी गहरी थी, जिसकी वजह से उनकी नाक टेढ़ी हो गई।

आगे अखिलेश यादव जी ने कहा कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव डॉक्टर कक्कड़ के पास ले गए थे। डॉक्टर कक्कड़ उस समय के राष्ट्रपति का इलाज करते थे। वहां पहुंचकर डॉक्टर ने अखिलेश से पूछा कि उनकी शादी हुई है या नहीं? इस पर अखिलेश ने जवाब दिया कि हां, हो गई है। तो डॉक्टर कक्कड़ ने कहा कि जब शादी हो गई है तो इसे ठीक करने की क्या जरुरत।

आगे की स्लाइड में जानिए आगे क्या किया अखिलेश यादव ने

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

बाद में पता चला कि अखिलेश यादव ने यह मजाक में कहा था असल में उस टाइम वाकई उनकी शादी नहीं हुई थी। बस फिर क्या था। उन्होंने भी नाक सही कराने की जरुरत नहीं समझी और तो और अखिलेश यादव ने तो यहां तक कहा है कि जब से उनकी नाक टेढ़ी हुई थी, उसके बाद से राजनीति में उनकी और भी धाक मजबूत हो गई है। नाक टेढ़ी होने के बाद वह मुख्यमंत्री बने तब से लेकर अब तक वह कई उत्तर प्रदेश में उन्नति ने कई काम कर चुके हैं।

[/nextpage]

 

Tags:    

Similar News