सामूहिक विवाह फर्जीवाडा: कुछ ने फेरे लिए कुछ ने मना कर दिया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रवान चढाये जाने को लेकर प्रशासन का फर्जीवाडा सामने आया है। शामली में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सामूहिक विवाह कराए गए। जिसमें आज जिलाधिकारी महोदय ने 92 में जोड़ों की शादियां कराई।इस विवाह सम्मेलन में 92 जोड़ों में से

Update: 2018-02-19 14:56 GMT
सामूहिक विवाह फर्जीवाडा: कुछ ने फेरे लिए कुछ ने मना कर दिया

शामली: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रवान चढाये जाने को लेकर प्रशासन का फर्जीवाडा सामने आया है। शामली में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सामूहिक विवाह कराए गए। जिसमें आज जिलाधिकारी महोदय ने 92 में जोड़ों की शादियां कराई।इस विवाह सम्मेलन में 92 जोड़ों में से करीब एक दर्जन जोड़ों की पहले ही शादी हो चुकी है। और सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की एवज में शादी के लिए बुलाया गया है। जिसमें नवविवाहित दंपत्तियों ने दोबारा फेरे लेने से भी इंकार कर दिया।

आज जनपद शामली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत 92 जोड़ों की शादी कराई गई। इन 92 जोड़ों में से एक दर्जन से भी अधिक युवक व युवितयों से बातचीत किये जाने के बाद पता चला कि उनकी दो दिन पूर्व या दो माह पूर्व शादी हो चुकी है और सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की एवज में दूबारा शादी कराई जा रही है।

मुजफ्फरनगर के नुकुल की शादी थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी पूनम के साथ हुई, जिसमें युवक के माता पिता तक नही पहुंचे और युवती ने बताया कि उसकी शादी दो माह बाद आयोजित की जायेगी।जबकि युवक के दूसरे भाई की शादी समारोह होने के कारण माता पिता वहां व्यस्त रहे।

सामूहिक विवाह फर्जीवाडा: कुछ ने फेरे लिए कुछ ने मना कर दिया

सोनू उर्फ संजीव निवासी पंसारियान की शादी प्रियांका निवासी रामसागर से एक दिन पूर्व हो चुकी है। लेकिन सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद के दिलवाने के नाम पर उनकी दोबारा शादी रचा डाली। नया गांव निवासी अंकुर की भी शादी रामभतेरी से गत 5 फरवरी को हो चुकी है।

इमरान निवासी पानीपत की भी शादी शामली निवासी तबस्सुम से दो माह पहले हो चुकी है। वही इस पूरे मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

दुबारा शादी करने वाले दुल्हे ने बताया कि मै दिल्ली में प्राईवेट जॉब करता हूँ। 26 जनवरी को हमारी शादी हो चुकी है। दुल्हन वालो ने शादी के लिए फार्म भरा हुआ था। हमारी शादी की तारीख 26 जनवरी थी। और सामूहिक शादी की तारीख आगे हो गई थी। आज इन्होने दुबारा शादी के लिए बुलाया है। और हम और अगर कुछ फायदा होता है। तो दुबारा फेरे लेलेगें।

 

विकास ( दुबारा शादी करने वाला दूल्हा )

दुल्हे विकास ने बताया कि हमारी शादी 28 नवम्बर 2017 को हुई थी।आज अधिकारियों ने बुलाया है।दुबारा शादी होगी।

तरूण कुमार ( दुबारा शादी करने वाला दूल्हा )

दुल्हे तरूण कुमार ने बताया कि हमारी शादी 9 दिसम्बर 2017 को हो चुकी है।आज हमें यहाँ सामूहिक शादी करने के बुलाया गया है।हम दुबारा फेरे नही लेंगे।

रवि कुमार ( दुबारा शादी करने वाला दूल्हा)

दुबारा शादी करने वाले दुल्हे रवि कुमार ने बताया कि हम गांव उमरपुर के रहने वाले है। हमारी शादी 8 दिसम्बर र 2017 हुई थी। आज हमे यहाँ सामूहिक शादी करने के बुलाया गया है। हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

दुबारा शादी करने वाला जोडा

दुबारा शादी करने वाले दुल्हे दुल्हन ने बताया कि हमारी शादी पहले हो चुकी है। हमे फोन करके बताया था कि अपको 19 तारीख में आना है। और लडकी को शादी के नाम की सरकार से सहायता मिलेगी।इस लिए ही हम आये है।हम पहले फेरे ले चुके है।तो दुबारा फेरे नही लेगें।

Tags:    

Similar News