Chitrakoot News: आकृति ने बढ़ाया मान, न्यायिक परीक्षा में चयन, परिजनों में खुशी की लहर

Chitrakoot News: आकृति प्रकाश रैपुरा गांव के निवासी व सेवानिवृत जज आरके शुक्ल की बड़ी बहू हैं।

Update: 2023-08-31 14:33 GMT
सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम में आकृति प्रकाश भी चयनित हुई: Photo-Newstrack

Chitrakoot News: सरकारी नौकरी पाने वालों के मामले में सदैव अग्रणी रहने वाले चित्रकूट जिले के रैपुरा गांव का नाम रोशन हुआ है। रक्षाबंधन पर्व से पहले आए उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 के परिणाम में गांव की आकृति प्रकाश भी चयनित हुई हैं।

गांव की बेटी बनी जज, लोगों ने दी बधाई

आकृति प्रकाश रैपुरा गांव के निवासी और जिला एवं सत्र न्यायालय से सेवानिवृत जज आरके शुक्ल की ज्येष्ठ बहू और स्वर्गीय राम औतार शुक्ल की नतेहू है। रक्षाबंधन के दिन आए सिविल जज के परीक्षा परिणाम में आकृति प्रकाश के नाम को देखकर शुक्ल परिवार सहित रैपुरा गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और आकृति प्रकाश एवं उनके पारिवारिकजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आकृति के घर के बाहर दोस्तों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते नजर आए।

गोल्ड मेडिलिस्ट रहीं हैं आकृति

बचपन से ही आकृति मेधावी रही हैं। आकृति प्रकाश का अकादमिक कैरियर बहुत ही अच्छा रहा है। ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी की परीक्षा 2018 में गोल्ड मेडलिस्ट एवं एलएलएम परीक्षा 2021में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। आकृति प्रकाश वर्तमान में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर विधि विषय पर शोध कार्य कर रही हैं। आकृति प्रकाश का विधिक क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। उनके परिवार में कई लोग न्यायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

लिहाजा वो अपनी पढ़ाई के दौर से ही विधिक मामलों पर बरीक नजर रखती और उनसे सीखती रही हैं। वर्तमान में आकृति के पिता ओम प्रकाश शर्मा एडवोकेट, माता डॉ सुधा मिश्रा एडवोकेट, पति प्रशांत कुमार शुक्ल एडवोकेट, ससुर आरके शुक्ल पूर्व जज हैं। आकृति प्रकाश भारतीय संस्कृति और सभ्यता की समर्थक हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कुलदेव, कुलदेवी और माता, पिता, सास, ससुर, पति एवम शुभचिंतकों को दिया है।

Tags:    

Similar News