Chitrakoot News: धर्मनगरी पहुंचे पूर्व सीएम निशंक, मंदाकिनी आरती में हुए शामिल

Chitrakoot News: उत्तराखंड के सीएम रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार की शाम पतित पावनी मां मंदाकिनी गंगा की आरती में शामिल हुए। इसके बाद वह सियाराम कुटीर भी पहुंचे। जहां राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित किया।

Update: 2023-06-01 21:22 GMT
(Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: दो दिवसीय भ्रमण पर भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे उत्तराखंड के सीएम रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार की शाम पतित पावनी मां मंदाकिनी गंगा की आरती में शामिल हुए। इसके बाद वह सियाराम कुटीर भी पहुंचे। जहां राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अतिथि रजिस्टर में अपने विचार भी दर्ज किए।

तपोभूमि के विकास पर की चर्चाएं

पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले बौद्धिक जन सम्मेलन में शामिल होने के लिए बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर धर्मनगरी पहुंचे है। वह एक होटल में ठहरे हुए हैं। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने जिले की सीमा राजापुर यमुना पुल पर उनका भव्य स्वागत किया। सांसद आरके सिंह पटेल, पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका माल्यार्पण किया। इसके बाद वह लूप लाइन चौराहा स्थित गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। फिर वहां से मुख्यालय कर्वी के लिए रवाना हुए। शाम को वह रामघाट पहुंचे और साधू-संतों से मुलाकात आशीर्वाद लिया। यहां पर तपोभूमि के विकास पर चर्चाएं की। इस दौरान यहां के विकास को लेकर लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बताया गया कि अतिक्रमण शहर की बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका निदान जरूरी है। निर्मल मंदाकिनी के लिए आम लोगों के सहयोग पर जोर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री मां मंदाकिनी गंगा की आरती किया। आरती के बाद वह सीधे सियाराम कुटीर पहुंचे। यहां भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके प्रकल्पों को देखा। कहा कि नाना जी ने भाजपा में नींव के पत्थर है। ऐसे ही ऋषियों के आदर्शों पर चलकर पार्टी आगे बढ़ रही है। इस दौरान पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, महामंत्री अश्विनी अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्र, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News