Chitrakoot: MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल पहुंचे चित्रकूट, बोले- 'मांस, मदिरा की बिक्री और लाउडस्पीकर पर लगेगी रोक'

Chitrakoot News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, 'सनातन को मजबूत करने वाली सबसे लोकप्रिय भाषा है संस्कृत। उसके लिए मजबूती मिलेगी। पहले से लाउड स्पीकर और मांस, मदिरा की बिक्री पर रोक के लिए नियम थे।

Update: 2023-12-15 14:00 GMT

MP के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल चित्रकूट में विभिन्न स्थानों की यात्रा की (Social Media) 

Chitrakoot News: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार 'धर्मनगरी' चित्रकूट पहुंचे। यहां पहुंचे राजेंद्र शुक्ल का जोरदार स्वागत हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आचार्य आश्रम पहुंच उन्होंने सप्तनीक पूजा-अर्चना की। साथ ही, गुरु श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद प्रियम्बदा बिरला संस्कृत एवं वैदिक विद्यापीठ विद्यालय का लोकार्पण किया। भगवान कामतानाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla) की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। राजेंद्र शुक्ल ने संस्कृत भाषा के विकास और उसके उत्थान को लेकर कहा, 'संस्कृत सनातन को मजबूत करने वाली भाषा है।'

'अतिक्रमण पर होगी बुलडोजर कार्रवाई'

मध्य प्रदेश में मांस, मदिरा की खुले में बिक्री और लाउडस्पीकर पर रोक लगाए जाने बाबत पूछे सवाल पर राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि, 'नियम पहले से बने हुए थे। लेकिन, अब उन्हें कड़ाई से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही, बुलडोजर कार्रवाई पर राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण होगा। वहां ऐसी कार्यवाही होती रहेगी।'

राजेंद्र शुक्ला- सनातन को मजबूत करने वाली भाषा है संस्कृत

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, 'सनातन को मजबूत करने वाली सबसे लोकप्रिय भाषा है संस्कृत। उसके लिए मजबूती मिलेगी। पहले से लाउड स्पीकर और मांस, मदिरा की बिक्री पर रोक के लिए नियम थे। खुले में मांस, मादिरा बिकने से परेशानी होती थी। वहीं, लाउडस्पीकर द्वारा ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान होते हैं। इसलिए अब नियम कड़ाई से लागू हों, इसलिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, राजेंद्र शुक्ला ने भोपाल में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर कहा, जहां पर भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया जाएगा, कार्रवाई होती रहेगी।'

सियाराम कुटीर पहुंचकर नानाजी को दी श्रद्धांजलि

डीआरआई के उप महाप्रबंधक डॉ जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री का शॉल, श्रीफल एवं वैजयंती माला से अभिनन्दन किया। राजेंद्र शुक्ला ने चित्रकूट के शियरामकुटी में नाना जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि, 'नानाजी अक्सर कहा करते थे जिस दिन गांव जाग जाएंगे, उस दिन दुनिया जाग जाएगी। वह ऐसा अपने राजनीतिक अनुभव, सामाजिक दृष्टिकोण से कहा करते थे। उन्होंने कहा ही नहीं करके भी दिखाया। श्रद्धेय नानाजी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन विचार के रूप में वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।'

नानाजी देशमुख को याद कर भावुक हुए

यह अवसर था भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्रकूट स्थित आवास सियाराम कुटीर का, जहां मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ के बाद अपने प्रथम चित्रकूट आगमन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हुए। उन्होंने कहा कि, दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन के साथ भी घनिष्ठ मित्रवत संबंध हैं। इस समय 'सेवा इंटरनेशनल' यूके द्वारा एनआरआई की विशेष आटो रिक्शा रैली में यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News