Bareilly में अनोखी शादी: ईसाई लड़के और मुस्लिम लड़की ने सनातन परंपरा से की शादी
Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां एक ईसाई लड़के और मुस्लिम लड़की ने ऋषि अगस्त्य मुनि के आश्रम में सनातन परंपरा से शादी किया।;
शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार सोशल मीडिया)
Bareilly News : भारत देश हमेशा से 'अनेकता में एकता' की अनूठी मिसाल के लिए जाना जाता है। यहां सभी धर्म और पंथ को समान तवज्जो और अहमियत दी जाती है तथा साथ ही भारतीय संविधान (Indian Constitution) के मुताबिक व्यक्ति को कोई भी धर्म अपनाकर उसका अभ्यास करने की पूर्ण छूट प्रदान की है। ऐसा ही उत्तर प्रदेश के बरेली से भारतीय संस्कृति की अनूठी मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई, जहां एक ईसाई लड़के और मुस्लिम लड़की ने सनातन धर्म अपनाकर सनातनी विधि विधान से ही शादी की।
अगस्त्य मुनि के आश्रम में लिए सात फेरे
दोनों ने बीते दिन सनातन धर्म अपनाते हुए ऋषि अगस्त्य मुनि के आश्रम में सात फेरे लेते हुए परिणय सूत्र में बंध गए। सनातनी परंपरा दे विवाह करने वाले लडके का नाम सुमित है तथा लड़की ने खुद का नाम नूर से बदलकर निशा रख लिया है।
दुल्हन निशा ने कहा
इस अवसर पर निशा ने कहा कि-"मैं सनातन धर्म में आस्था रखती हूं और मैनें अपनी इच्छा अनुरूप ही सनातन धर्म अपनाकर शादी करने का निर्णय लिया है।"
सुमित और निशा की सनातनी परंपरा के अनुसार समस्त रीतियों का पालन किया गया तथा शादी होने के बाद अगस्त्य मुनि आश्रम में मौजूद लोगों ने जोड़े को आशीर्वाद और दुआएँ दी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निशा और सुमित एक दूसरे को करीब बीते 3 वर्षों से जानते हैं और दूसरे के संपर्क में है लेकिन शादी की बात आने पर दोनों के परिजनों ने इससे साफ इंकार कर दिया, जिसके चलते निशा और सुमित दोनों ने अपना धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाकर उसी परंपरा के अनुसार अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह किया।