ममता के 'मृत्यु कुंभ' में अब बोले अखिलेश यादव, कहा FIR नहीं...

Akhilesh Yadav on Mamata Statement: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मृत्यु कुंभ बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।;

Written By :  Snigdha Singh
Update:2025-02-19 13:15 IST

Akhilesh Yadav (Social Media)

Mamata Banerjee Mahakumbh: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बाद अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महाकुंभ पर विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि इसे महा कुंभ नहीं बल्कि मृत्यु कुंभ कहना चाहिए। इसके बाद पश्चिंम बंगाल से लकेर उत्तर प्रदेश तक सियासी घमासान शुरू हो गया। इसी कड़ी में अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बहुत कुछ कह दिया।  

महाकुंभ को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने जो कहा वो ठीक ही कहा है। उनके लोगों की भी जान गई है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। FIR भी दर्ज़ नहीं हो रही। इतने लोगों की जान गई है कि सरकार बता नहीं पा रही। अभी तक सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में गुम हुए, सबसे ज्यादा लोगों की जान इसी कुंभ में गई है, सबसे ज्यादा लोग इसी कुंभ में बीमार हुए। इसका भाजपा के पास जवाब क्या है? वहीं, अखिलेश लगातार महा कुंभ में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यहां तक उन्होंने ने संसद सत्र के दौरान भी महाकुंभ भगदड़ के मुद्दे का उठाया था। 

डिंपल यादव ने भी बोली थी ये बात

वहीं, कल देर शाम ममता के इस बयान पर डिंपल यादव ने भी बड़ी बात बोली। मैनपुरी सांसद डिंपल ने कहा कि जिस तरह की घटनाएं घटी हैं, वो बेहद निंदनीय हैं। जिस तरह से प्रशासन ने इस पर पर्दा डालने की कोशिश की है, हम बस यही चाहते हैं कि सरकार मरने वालों की वास्तविक संख्या बताए। जिन परिवारों को अपने रिश्तेदारों के शव नहीं मिले हैं, सरकार को उन्हें शव सौंप देना चाहिए और वास्तविक मृत्यु दर का खुलासा करना चाहिए। हम विभिन्न घटनाएं होते देख रहे हैं। जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा की राशि मिलनी चाहिए।

Tags:    

Similar News