क्रिसमस डे स्पेशल: ..तो ये राज है सेंटा क्लॉज अंकल का, इसलिए देते हैं गिफ्ट

Update:2017-12-25 13:22 IST
क्रिसमस डे स्पेशल: ..तो ये राज है सेंटा क्लॉज अंकल का, इसलिए देते हैं गिफ्ट

लखनऊ: अगर हम क्रिसमस की बात करें और सेंटा क्लॉज अंकल को भूल जांए तो हमारा यह त्योहार तकरीबन अधूरा ही रह जाएगा। क्योंकि, क्रिसमस के मौके पर हर जगह सेंटा कॉलज बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है।

दुकानों से लेकर शहर के चौराहों तक क्रिसमस के आने के साथ ही सेंटा क्लॉज की वेश-भूषा में कोई न कोई दिख जाता है। सेंट क्लॉज बने लोग बच्चों को लुभाते हैं। मॉल्स से लेकर हाई-फाई इलाकों में सेंटा बच्चों को टांफियां और गिफ्ट बांटते दिख जाते हैं। सेंटा जैसे ही बच्चों को अपनी ओर बुलाते हैं तो वे बिना कुछ सोचे अपने सेंटा अंकल के पास पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें ...क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री का महत्व? घरों में रखने से क्या होता है फायदा

क्रिसमस पर आखिर यह सेंटा क्लॉज अंकल क्यों हर जगह गिफ्ट देते हैं, इसके पीछे भी एक कहानी भी है, जिसे आप जान लें, तो आपका क्रिसमस और भी स्पेशल हो जाएगा।

ऐसे बने संत निकोलस से 'सेंटा क्लॉज'

दरअसल, सेंटा क्लॉज अंकल का असली नाम संत निकोलस है। संत निकोलस की प्रभु यीशु में बहुत अधिक आस्था थी। उनके माता-पिता का देहांत तभी हो गया था जब निकोलस काफी छोटे थे। संत निकोलस एक अमीर परिवार से थे। बड़े होकर वो चर्च में पादरी के बाद बिशप बने। संत निकोलस को गरीब लोगों की मदद करने में बहुत रुचि थी। वह हमेशा ही किसी न किसी की सहायता करने नजर आ जाते थे। वह काफी दयालु स्वभाव के थे। बच्चों को भी वह गिफ्ट रात में देने जाते थे। इस तरह संत निकोलस का नाम धीरे-धीरे सेंटा क्लॉज पड़ गया। आज क्रिसमस डे पर सेंटा क्लॉज बहुत प्रसिद्ध हैं।

ये भी पढ़ें ...राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM मोदी और RG ने राष्ट्र को दी क्रिसमस की बधाई

Tags:    

Similar News