CM अखिलेश ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- PM अब करने लगे 50 दिन की बात

Update: 2016-11-14 07:55 GMT

लखनऊ: सीएम अखिलेश यादव ने काला धन निकालने के केंद्र सरकार और खासकर पीएम नरेंद्र मोदी के तरीके पर सवाल उठा दिया। बाल दिवस पर बाल साहित्यकारों को सम्मानित करते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले एक दिन फिर एक सप्ताह और अब पीएम 50 दिन की बात कर रहे हैं। क्या जाली नोट का कारोबार करने वाले नए आए 2000 और 500 के जाली नोट नहीं छाप सकते ।

केंद्र सरकार को जनता के रोजमर्रा के काम में हो रही परेशानी का जरा भी ध्यान नहीं है। पहले कहा गया कि दो तीन दिन की परेशानी है। फिर वित्त मंत्री ने कहा कि ज्यादा से जयादा 10 से 15 दिन लगेंगे और अब पीएम 50 दिन यानि 30 दिसंबर तक का समय मांग रहे हैं। सच तो ये है कि इसमें कम से कम ढाई से तीन महीने का समय लग सकता है। इससे जनता की परेशानी और बढ़ेगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें और क्या कहा सीएम ने ...

सीएम ने कहा कि सपा सरकार भी काले धन पर रोक और भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहती है लेकिन इसके लिए पहले पूरी तैयारी की जानी चाहिए थी। उन्हें जनता को होने वाली दिक्कतों का ध्यान रखा जाना चाहिए था। आरबीआई के आंकड़ो से पता चल जाएगा कितना कालाधन वापस आएगा। जब 500 का नोट नकली छापा जा रहा था तो क्या 2000 का नोट नकली नहीं छापा जाएगा। हम समाजवादियों पर इस नोटबंदी का कोई फर्क नहीं है।

हमें स्वस्थ्य रहना है तो थोडा बहुत बचपना जरूर होना चाहिए। हम सबकी बच्चों को लेकर बड़ी जिम्मेदारी है। हमें साहित्य के जरिए हमारी संस्कृति को फैलाना होगा। बाल साहित्य लिखने वाले लोगों को बड़ी जिम्मेदारी से काम करना होगा। समाजवादियों ने सम्मान की शुरुआत की है जबकि कुछ लोग सम्मान बंद करा देते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें इन साहित्यकारों को किया सम्मानित...

-सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान से डॉक्टर शशि लाल गोयल को सम्मानित किया।

-सोहनलाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान से डॉक्टर अजय जन्मेजय को सम्मानित किया।

-अमृतलाल नागर बालकथा सलमान से अखिलेश श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

-शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान से जावेद आलम शम्सी को सम्मानित किया।

-लल्ली प्रसाद पांडे बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान से डॉ निस्चल को सम्मानित किया।

-रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान से लायकराम को सम्मानित किया।

-जगत पुरी चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान से अरविंद मिश्रा को सम्मानित किया।

-उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान से शादाब आलम सम्मानित किया।

आगे की स्लाइड में देखें फोटोज...

 

 

 

Tags:    

Similar News