TAJ की खूबसूरती बचाने के लिए CM सख्त, जांच और ट्रीटमेंट के निर्देश

Update: 2016-05-22 15:10 GMT
cm orders- taj beayty - worm chironomus

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल के बदरंग होने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि जल्द से जल्द इसका परीक्षण करा के ट्रीटमेंट शुरू किया जाए। इससे पहले मीडिया में खबर आई थी कि किसी कीड़े के चलते ताज का रंग हरा हो रहा है।

कीड़े ने किया बदरंग

-राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया में खबरें आई हैं कि ताजमहल पर जगह-जगह हरे रंग के धब्बे दिखायी दे रहे हैं।

-इसके कारण ताजमहल की स्वाभाविक सुन्दरता प्रभावित हो रही है।

-यह खबर भी आई है कि ऐसा काइरोनोमस नामक कीड़े के कारण हो रहा है।

-ये कीड़ा आगरा में यमुना नदी के बढ़े हुए प्रदूषण के कारण तेजी से पनप रहा है।

-कीड़े ताजमहल के सफेद संगमरमर पर बैठकर गंदगी छोड़ रहे हैं। इससे ताजमहल का रंग हरा हो रहा है।

ताज की खूबसूरती के लिए खतरा बना कीट

 

अधिकारियों को निर्देश

-मुख्यमंत्री ने आगरा के कमिश्नर, डीएम, पीडब्ल्यूडी, आर्कियोलॉजी और पोल्यूशन कंट्रोल के अधिकारियों को इसका हल ढूंढने को कहा है।

-सीएम ने कहा कि किसी भी लेवल पर इसमें लापरवाही न बरती जाए।

-उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसकी नैचुरल ब्यूटी बचाए रखने के लिए हर कदम उठाएगी।

-सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ताजमहल प्रदेश ही नहीं देश की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है और हमारी धरोहर है।

-पूरी दुनिया में इसकी खूबसूरती की चर्चा होती है और दुनिया भर से लाखों सैलानी इसे देखने आगरा आते हैं।

एनजीटी ने दिया है नोटिस

-इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल (एनजीटी) ने केंद्र और यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया है।

-जिसमें केंद्र सरकार से यमुना नदी में अवैध रूप से गिर रहे नालों पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा गया है।

-एनजीटी ने यूपी सरकार से कहा है कि वह आगरा नगर निगम और जिला प्रशासन को काम में सुधार के लिए कहे।

ये भी ताज पर धब्बे की वजहें

-यमुना नदी में बढ़ता प्रदूषण बढ़ गया है। इसमें पानी कम है और एक जगह ठहर सा गया है।

-इसमें डाला गया शहर का कचरा सड़ रहा है और कीड़े पनप रहे हैं।

-इस हरे स्राव को भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कई बार साफ भी किया।

-लेकिन गंदगी नहीं साफ की गई और कीड़ों का पनपना जारी है।

-इससे ताज पर धब्बे बढते ही जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News