CM Yogi in Gorakhpur: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, 200 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को 233.20 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने नगर निगम के 190.67 करोड़ के 189 विकास कार्यों का शिलान्यास और 42.54 करोड़ रूपये के 114 कार्यों का लोकार्पण किया।

Update: 2023-10-15 07:35 GMT

सीएम योगी आदित्यनाथ (सोशल मीडिया)

CM Yogi in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्रि के पहले दिन अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे हैं। वह यहां गोरखनाथ मंदिर के शक्ति मंदिर में शाम पांच बजे कलश स्थापना करेंगे। कलथ स्थापना के साथ ही गोरखनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी है। लेकिन इससे पहले सीएम योगी ने आज इस शुभ अवसर पर अपने गृह जनपद में विकास कार्यों के सौगातों की झड़ी लगा दी।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर को 233.20 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने नगर निगम के 190.67 करोड़ के 189 विकास कार्यों का शिलान्यास और 42.54 करोड़ रूपये के 114 कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा सीएम योगी की मौजूदगी में नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) विद्युत व्यापार निगम और नगर निगम के बीच कूड़े से चारकोट बनाने के प्लांट के लिए करार भी हुआ।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, NTPC प्लांट से कूड़े का निस्तारण आधुनिक तरीके से होगा। शहर में कूड़ा का प्रबंधन सही होने से गंदगी नहीं फैलेगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में विकास कार्य होने से रोजगार के नए मौके सृजित होते हैं।

सीएम योगी ने नवरात्रि की प्रदेशवासियों की दो बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवरात्रि की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ 'शारदीय नवरात्रि' का पावन प्रथम दिवस शक्ति स्वरूपा माँ शैलपुत्री की वंदना को समर्पित है। देवी माँ भक्तों को मान-सम्मान और आरोग्यता के आशीर्वाद से अभिसिंचित करती हैं। माँ से प्रदेश वासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए यशस्वी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।   

Tags:    

Similar News