Raebareli News: होटल में आग लगने पर मची अफरा तफरी से दो घायल
Raebareli News: मामला शहर कोतवाली इलाके में मनिका टॉकीज़ के पास का है। बताया जा रहा है कि यहाँ स्थित सेनानी होटल के किचेन में सिलेंडर लीक से आग फैल गई। आग फैलने से वहां काम कर रहे मेरठ निवासी ज़ुबैर और इकरार झुलस गए।;
Raebareli News (Image From Social Media))
Raebareli News: रायबरेली के एक होटल में किचेन के भीतर सिलेंडर लीक हुआ है। सिलेंडर लीक से फैली आग की चपेट में आकर दो कुक गंभीर तौर पर झुलस गए हैं। दोनों कुक को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली इलाके में मनिका टॉकीज़ के पास का है। बताया जा रहा है कि यहाँ स्थित सेनानी होटल के किचेन में सिलेंडर लीक से आग फैल गई। आग फैलने से वहां काम कर रहे मेरठ निवासी ज़ुबैर और इकरार झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ जहाँ दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर होटल के किचेन में फैली आग को तुरंत काबू में कर लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। डॉक्टर अतुल पाण्डेय.. इएमओ, जिला अस्पताल ने बताया की दो लोग है जो काहारो के आगे के हैं जुबेर,20 साल और इकरार 19साल है जो मनिका रोड के पास किसी होटल में झुलस गए है। गंभीर है इलाज किया जा रहा है।
वहीं दूसरा मामला है लालगंज के कोतवाली में एक युवक को शनिवार देर शाम दबंगों ने जमकर पीटा। लहूलुहान अवस्था मे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाक्रम अनुसार लालगंज क्षेत्र के बड़ी नहर पुलिया के पास घर वापस लौट रहे एक पुनीत यादव की 6 युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए इलाज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुआ खेड़ा गांव निवासी पुनीत यादव ने बताया कि वह कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था तभी बड़ी नहरिया पुल के पास सत्यम, सुलभ व बाबू सहित अन्य लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में वह अस्पताल आया है। पुलिस में तहरीर दे दी गई है।
वह इस मामले में लालगंज कोतवाली इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल युवक के खिलाफ भी पहले से दूसरे पक्ष ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल मामले की जांच करके कार्रवाई की जा रही है।