चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले सीएम योगी ने बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके अलावा ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले संभवत: यह आखिरी कैबिनेट बैठक है

Update: 2019-03-08 16:49 GMT
cm-yogi

लखनऊ: चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले CM योगी ने आज रात बैठक बुलाई है। बता दें कि इस बैठक में करीब एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जानकारी के मुताबिक बलिया में पुल निर्माण की बढ़ी लागत को मंजूरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता संशोधन अध्यादेश संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें— श्रमिकों के कल्याण हेतु संकल्पित है भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

चूंकि विधानमंडल सत्र आहुत नहीं है. ऐसे में सरकार इससे संबंधित अध्यादेश लाएगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके अलावा ग्राम्य विकास, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत कई विभागों के प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव का ऐलान होने से पहले संभवत: यह आखिरी कैबिनेट बैठक है।

ये भी पढ़ें— Women’s Day: राजधानी की महिलाएं बोलीं-फिर से देश के प्रधानमंत्री बने मोदी

Tags:    

Similar News