Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर अयोध्या को CM योगी का 'दिवाली गिफ्ट', 4 हजार Cr. की 66 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Deepotsav 2022 : इस दिवाली अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में सीएम योगी 4 हजार करोड़ की करीब 66 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Written By :  aman
Update: 2022-10-21 10:42 GMT

Deepotsav 2022 CM योगी (Social Media)

Ayodhya Deepotsav 2022 : उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या (Ayodhya Diwali 2022) के लिए इस बार दिवाली बेहद खास होने वाली है। एक तरफ जहां इस दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं, वहीं इस बार के 'दीपोत्सव' (Deepotsav 2022) में 17 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। यही नहीं, इस बार यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या को 'बंपर गिफ्ट' देने जा रही है। जी हां, धर्मनगरी अयोध्या के चतुर्दिक विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

अयोध्या में दीपोत्सव 2022 की तैयारियां जोरों पर हैं। एक बार फिर अयोध्या में 'त्रेता युग' को दिखाया जाएगा। दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम लला की आरती और पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उनके साथ होंगे। बता दें, पीएम मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे।

4 हजार करोड़ 66 परियोजनाओं पर होंगे खर्च 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं वहीं, 4 हजार करोड़ की लागत वाली कुल 66 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। जिन परियोजनाओं पर ये राशि खर्च होगी उनमें मुख्य रूप से नगर विकास, लोकनिर्माण विभाग (PWD), दुग्ध विकास, पर्यटन (Tourism), संस्कृति और शहरी विकास (Culture and Urban Development) से संबंधित योजनाओं को शामिल किया गया है। तो आइये आपको बताते हैं कि इतनी बड़ी रकम कहां और किन योजनाओं पर खर्च होंगे।

मंत्री जयवीर सिंह- 'प्रबिसि नगर कीजे सब काजा...' 

वहीं, यूपी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है, 'प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा॥' मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत हेतु दीपोत्सव पर अयोध्या को अलौकिकता, भव्यता व दिव्यता से परिपूर्ण किया जा रहा है। अयोध्या के अभूतपूर्व दीपोत्सव का हिस्सा बनें और गौरवशाली इतिहास का स्मरण करें।

जानें किन योजनाओं पर कितनी राशि होगी खर्च : 

- उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में 'साउथ कोरिया क्वीन हो' मेमोरियल पार्क (Queen Heo Memorial Park Ayodhya) का निर्माण होगा। इस योजना पर 2192.03 लाख रुपए की लागत आएगी।

- इसी तरह, संस्कृति विभाग (Culture Department UP) की सांस्कृतिक मंच ऑडिटोरियम पर करीब 488.97 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। जिसमें 216 व्यक्ति के बैठने की क्षमता होगी। 

- नगर विकास विभाग की अयोध्या पेयजल योजना फेज-3 (Ayodhya Drinking Water Scheme Phase-3) पर करीब 5456.62 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। 

 - इसी तरह, डेयरी विकास के तहत नई डेयरी यूनिट, जिसकी क्षमता 50 हजार लीटर/दिन होगी, पर 64 करोड़ का खर्च आएगा। 

- वहीं, अयोध्या के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले परिवहन विभाग के अयोध्या ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पर करीब 856.84 लाख खर्च किए जाएंगे। 

- नगर विकास विभाग (Urban Development Department) के लिए करीब 27 परियोजनाओं का सीएम योगी लोकार्पण करेंगे।  

- आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के 5, पर्यटन विभाग के 5 और संस्कृति विभाग की 1 परियोजना को हरी झंडी मिलेगी। 

- इसी तरह, लोक निर्माण विभाग (PWD) की 23 तथा दुग्ध विकास विभाग की 01 परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।   

- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (Rural Engineering Department) की 03 तथा परिवहन विभाग की 01 परियोजना का भी लोकार्पण होगा। 

दिवाली से एक दिन पहले दीपोत्सव 2022 के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसके कुल लागत कुल 36722.80 लाख रुपए होगी। 

Tags:    

Similar News