Hathras News: डांस करने को लेकर बाराती व घरातियों में चले चाकू, दो घायल

Hathras News: हसायन क्षेत्र गांव नगरिया पट्टी देवरी में जनपद बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र से बारात आई। रात को करीब नौ बजे बारात चढ़त के बाद लड़की के दरवाजे पर पहुंची। बाराती व घराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उकने बीच धक्का-मुक्की हो गई।;

Report :  G Singh
Update:2025-01-22 23:17 IST

barati and gharati got stabbed over dancing and two injured in Hasayan Hathras News in hindi (Photo: Social Media)

Hathras News: हसायन क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी देवरी में बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती व घरातियों में भिड़ंत हो गई। यहां पर जमकर लाठी-डंडे चले। यहां पर चाकू चलने की बात भी कही जा रही है। चाकू लगने से दो युवक घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली हसायन क्षेत्र गांव नगरिया पट्टी देवरी में जनपद बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र से बारात आई। रात को करीब नौ बजे बारात चढ़त के बाद लड़की के दरवाजे पर पहुंची। बाराती व घराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान उकने बीच धक्का-मुक्की हो गई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यहां पर किसी ने चाकू मार कर एक बाराती और एक घराती को घायल कर दिया। घायल विवेक कुमार पुत्र रक्षपाल निवासी नगरिया पट्टी देवरी और बाराती सुमित पुत्र विनोद निवासी सविगढ़ पहासू बुलंदशहर घायल हो गए। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उनको 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। विवेक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर आने का इंतजार कर रही है।

क्या कहा पुलिस ने

वहीं, सीओ सिकंदराराऊ, श्यामवीर सिंह ने कहा, बाराती और घरातियों के बीच हुई मारपीट की घटना में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मारपीट में किसी नुकीली वस्तु से दो युवक घायल हुए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News