आगरा बस हादसे को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, 24 घंटे में मांगी जांच की रिपोर्ट

यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह लखनऊ से दिल्ली आ रही बस आगरा के झरना नाले में जा गिरी। बस के नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, शवों को बस से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है।

Update: 2019-07-08 07:39 GMT

लखनऊ: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह लखनऊ से दिल्ली आ रही बस आगरा के झरना नाले में जा गिरी। बस के नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, शवों को बस से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: आगरा बस हादसा: मृतकों के मुआवजें कोे लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। बता दें कि, अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। वहीं, इस हादसे के बाद यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

घटनास्थल पर अभी भी राहत बचाव का काम जारी है। इस बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा सुबह 4.30 बजे का है। एत्तमादपुर इलाके में झरना नाले में यह बस अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत की खबर है। राहत कार्यों का जायजा लेने आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, जख्मी लोगों का इलाज पास के अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का ये सितार हो सकता है भाजपा में शामिल!

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब तक 29 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बस चालक की आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

ये हैं बस हादसे में मरने वालों के नाम...

Tags:    

Similar News