CM Yogi on Congress Protest: योगी बोले कांग्रेस ने काले कपड़े में प्रदर्शन कर करोड़ों रामभक्तों का किया अपमान, मांगे माफी

CM Yogi on Congress Protest: उन्होंने कहा आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है, यह रामभक्तों का अपमान है, अयोध्या दिवस का अपमान है, भारत के लोकतंत्र का अपमान है।

Update:2022-08-05 20:20 IST

CM Yogi Adityanath (Image: Ashutosh Tripathi, Newstrack)

Click the Play button to listen to article

CM Yogi on Congress Protest: केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा काले कपड़े में विरोध प्रदर्शन करने पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पहले गृह मंत्री अमित शाह फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे राम भक्तों का अपमान बताया है। सीएम योगी ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए मांफी मांगने की बात कही है। इससे पहले अमित शाह ने भी आज के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को घेरा था।

सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा है कि 'आज अयोध्या दिवस है, सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय, आस्थावान भारतीय को इस दिवस का इंतजार था। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ दिवस पर काले कपड़े में विरोध प्रदर्शन करना रामभक्तों का अपमान है। उच्चतम न्यायालय के फैसले से एक सर्वांनुमति बनी और अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ। प्रात; काल से अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकरके अपनी आस्था वहां व्यक्त कर रहे हैं। इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाला कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यंत निंदनीय है।

सीएम योगी ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी कई दिनों से आंदोलन कर रही है अपने सामान्य कपड़ों में कर रही थी, सहमति-असहमित हो सकती है लेकिन 5 अगस्त की तिथि जिस दिन श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ दिन, अयोध्या दिवस के दिन, सुप्रीम कोर्ट के सम्मान दिवस के दिन, राम भक्तों को अपमान करने वाला कांग्रेस का यह आचरण एक बार फिर जगजाहिर हुआ है।

उन्होंने कहा आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है, यह रामभक्तों का अपमान है, अयोध्या दिवस का अपमान है, भारत के लोकतंत्र का अपमान है। हम कांग्रेस के इस कृत्य की निंदा करते हैं और कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार का आचरण कर रही है मुझे लगता है कोई भी भारत का आस्थावान व्यक्ति कांग्रेस के इस आचरण का समर्थन नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी को इस आचरण के लिए देश से मांफी मांगनी चाहिए।

Tags:    

Similar News