UP: असमय बारिश-ओलावृष्टि पर CM योगी की बैठक, बोले- न लें टेंशन, कम गुणवत्ता वाले फसल की भी MSP पर होगी खरीद

CM Yogi Review Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, बारिश, तेज हवा, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक कारणों से गेहूं सहित अन्य फसल खराब हो सकती है। जो फसल पैदा हो रही है, उसकी गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। ऐसी फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीद की जानी चाहिए।

Update: 2023-04-01 10:08 GMT
CM Yogi Adityanath (Social Media)

CM Yogi Review Meeting : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार (01 अप्रैल) को एक हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में बीते दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि से उपजी स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति के संबंध में राजस्व विभाग के एक प्रस्तुतिकरण (presentation) को देखा। जिसे देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, अन्नदाता किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। मार्च महीने में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओले गिरने से किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के 09 जिलों में ओलावृष्टि की सूचना है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।'

संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के वर्तमान हालात के संबंध में राजस्व विभाग के एक प्रजेंटेशन को देखा। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। मार्च माह में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई असमय बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। विगत 24 घंटों में भी प्रदेश के 09 जिलों में ओलावृष्टि की सूचना है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।'

जिन्हें हुआ नुकसान, उन्हें जल्द मिले क्षतिपूर्ति

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति अगले दो-तीन दिन और रहने की संभावना है। इसके लिए सभी आवश्यक सतर्कता प्रबंध किए जाएं। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा असमय बरसात, ओलावृष्टि के कारण जिस भी किसान की फसल प्रभावित हो, उसका आंकलन कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराने में देर न हो।

'किसानों को समय से मिले मौसम की जानकारी'

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि, मौसम पूर्वानुमान के बारे में किसानों को समय से जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनियों के बारे में सुदूर गांव तक किसान को टीवी, अखबार व स्थानीय प्रशासन के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएं। यह पूर्वानुमान 24-48 घंटे का हो। ऐसी स्थिति में जबकि लोग अलर्ट होंगे तो क्षति भी कम होगी।'

प्राकृतिक आपदा में मौत पर तुरंत मिले आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कि प्राकृतिक आपदा के कारण यदि किसी भी प्रदेशवासी की मृत्यु होती है, मानव-वन्य जीव संघर्ष से कोई घायल होता है तो ऐसी स्थि में बिना देर किए तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क किया जाए। राहत आयुक्त स्तर से आपदा राहत कोष में पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

न लें टेंशन, मिलेंगे उचित मूल्य

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, बारिश, तेज हवा, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक कारणों से गेहूं सहित अन्य फसल खराब हो सकती है। जो फसल पैदा हो रही है, उसकी गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। ऐसी फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीद की जानी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार नियम शिथिल किए जाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए।'

विभाग को समय से चारे की व्यवस्था के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, 'गेहूं की फसल के संभावित नुकसान के कारण इस वर्ष भूसे की कमी हो सकती है। ऐसे में पशुपालन विभाग द्वारा समय से गोवंश चारे की व्यवस्था कर ली जाए।'

Tags:    

Similar News