सीएम योगी डीएम व अन्य अफसरों की तीन दिन लेंगे क्लास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 12 से 14 जून के बीच राज्य के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है।

Update: 2019-06-10 17:35 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 12 से 14 जून के बीच राज्य के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है। इन अफसरों से लगातार तीन दिन तक वह कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सवाल-जवाब करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से सोमवार देर शाम मिली जानकारी के अनुसार योगी ने विकास और कानून व्यवस्था के संदर्भ में जायजा लेने के लिए सूबे के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को 12 जून को राजधानी तलब किया है।

ये भी पढ़ें...यहां जानें, संसद में साध्वी को देख पीएम मोदी ने क्यों फेर लिया मुंह?

इसके दूसरे दिन यानि 13 जून को राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर वह स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिये 14 जून को प्रदेश के सभी शिक्षा अधिकारियों को बुलाया गया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पुरानी कार्यशैली में लौट आये हैं। पिछले करीब दस दिन से लगातार वह विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण देख रहे हैं और समीक्षा भी कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सभी आलाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी की मालदीव यात्रा: PAK को मिला कड़ा संदेश

आगामी 16 जून से एक माह के लिए वह मंडलीय समीक्षा पर निकलेंगे। अपने भ्रमण से पहले उन्होंने जिलों में नामित नोडल अधिकारियों को 11 से 15 जून तक अपने लिए तय जिलों का भ्रमण कर लेने का निर्देश दिया है।

चुनाव बाद प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुश्त रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को बड़ी तेजी से कसना शुरु कर दिया है। तीन दिन के अंदर उन्होंने 17 आईएएस और 25 आईपीएस अधिकारियों का तबादला भी कर दिया। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी हटाये गये।

शासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि योगी अभी बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानान्तरण करने वाले हैं। इसके लिए सूची बनाने का काम बड़ी तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़ें...मालदीव: पीएम मोदी ने रिपब्लिक स्क्वॉयर में गार्ड ऑफ ऑनर का किया निरीक्षण

Tags:    

Similar News